{"_id":"597e0e194f1c1be2068b4691","slug":"150143345511-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगहीन साथ किए वादे पूरे ना करने पर जलाया सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगहीन साथ किए वादे पूरे ना करने पर जलाया सरकार का पुतला
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वादे पूरे न करने पर दिव्यांगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
मांगें हल न कीं तो पक्का मोर्चा लगाने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
कांग्रेस की ओर से किए वादे पूरे न करने के रोषस्वरूप दिव्यांगों ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के आगे पंजाब सरकार का पुतला जलाया। इसकी अगुवाई फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन ने की।
इससे पहले बाल भवन मानसा में एकत्र हुए दिव्यांगों नेे मांगों और मुश्किलों पर चर्चा की। प्रांतीय ज्वाइंट सचिव अविनाश शर्मा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग वर्ग के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन समय की सरकारों के दिव्यांग के प्रति नकारात्मक रवैये से वह रोजगार व अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। इसके परिणाम के तहत वह भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। शहरी अध्यक्ष लाभ सिंह, गमदूर सिंह, सुखजीत सिंह, बलविंद्र सिंह और अमनप्रीत कौर ने दिव्यांगों को अगले दिनों में एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहने का आह्वान दिया।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी ओर से दिए मांग पत्रों व वादों के अनुसार मांगें हल न की तो वे सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा लगाने के लिए मजबूर होंगे। बैठक दौरान नेताओं ने हर महीने के पहले रविवार एसोसिएशन की बैठक बाल भवन में करने का फैसला लिया। साथ ही 6 अगस्त को होने वाली बैठक में जिला मानसा इकाई के ओहदेदारों का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान जसदेव शर्मा, सुखपाल सिंह, किरपाल कौर, हरजिंद्र कौर, गुरसेवक सिंह, परमजीत कौर, मूर्ति कौर, सर्वजीत कौर, डॉ. गुरजंट सिंह, समरजीत सिंह, किशन सिंह और मक्खन सिंह भी मौजूद थे।