{"_id":"596ceacc4f1c1beb6b8b46c0","slug":"150031028910-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढतिए व तपा पुलिस से तंग आकर प्रापर्टी डीलव चढा टावर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढतिए व तपा पुलिस से तंग आकर प्रापर्टी डीलव चढा टावर पर
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रताड़ना से परेशान प्रापर्टी डीलर टावर पर चढ़ा
- हाथ में पैट्रोल की बोतल लेकर बोला, मैं मरा तो जिम्मेदारी होगी पुलिस
- काफी देर बाद मनाकर नीचे उतारने में कामयाब रहे थाना प्रभारी और व्यापारी नेता
- लगाया आरोप, आढ़ती से बकाये रुपये मांगने पर पुलिस ने की थी पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। कस्बा तपामंडी का एक प्रापर्टी डीलर पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर सोमवार को मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। हाथ में पैट्रोल की बोतल लेकर टावर पर पहुंचे शख्स ने कहा कि यदि वह मरा तो इसके लिए पुलिस ही जिम्मेदारी होगी। उसने आरोप लगाया कि जब उसे एक आढ़ती से बकाये रुपये मांगे तो पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई की। प्रापर्टी डीलर ने मामले में आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि कार्रवाई के बाद ही वह टावर से उतरेगा। इस बीच मौके पर मौजूद थाना प्रभारी शमशेर सिंह और व्यापार मंडल के प्रधान त्रिलोचन बंसल उसे किसी प्रकार समझाने में कामयाब रहे। उनके मनाने पर काफी देर बाद नरेश कुमार नीचे उतरा।
उधर, इस वाकये से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शमशेर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी ने टावर पर चढ़े प्रापर्टी डीलर नरेश कुमार उर्फ भल्ला पुत्र मनोहर लाल से नीचे उतरने की मिन्नतें की, लेकिन वह आढ़ती लक्ष्मण दास से से 97160 रुपये बकाये की बात कहते हुए अपनी मांग पर अड़ा रहा। आखिरकार किसी प्रकार नीचे उतरने के बाद उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। उधर मामले में आरोपी आढ़ती लक्ष्मण दास का कहना है कि नरेश कुमार की ओर से उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं।