फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   15-year-old girl hanged herself to death

Panchkula News: 15 वर्षीय बच्ची ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 17 May 2023 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
15-year-old girl hanged herself to death
संवाद न्यूज़ एजेंसीपंचकूला। एक 15 वर्षीय बच्ची द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पाते ही सेक्टर 14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने परिजनों के साथ सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में रहती थी। बच्चे के परिजन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। बच्ची घरों में साफ सफाई का काम करती थी। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे वह काम करके अपने कमरे पर पहुंची थी। उस समय कमरे पर कोई नहीं था। उसी दौरान उसने पंखे में चुन्नी बांध कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


जब शाम करीब उसके परिजन घर पहुंचे तो बच्ची को पंखे से लटका देखा उन्हें तुरंत चुनी काटकर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। जब देर शाम को मकान मालिक इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही सेक्टर 14 थाना पुलिस एसएचओ अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। उन्होंने मौके से सैंपल लिए। उसके बाद एंबुलेंस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। लाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed