{"_id":"647cf047c89e8606630dd062","slug":"15-thousand-cash-and-other-goods-were-stolen-by-breaking-the-glass-of-the-car-parked-outside-the-dhaba-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-945-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ढाबे के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ 15 हजार की नकदी समेत अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ढाबे के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ 15 हजार की नकदी समेत अन्य सामान चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। गांव बिल्ला में ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकी एक कार का शीशा तोड़कर 15 हजार नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब वे शिकायत देने रामगढ़ चौकी पहुुंची तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। चंडीमंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जालंधर निवासी कीर्ति शर्मा ने शिकायत में बताया कि वह शनिवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने नाहन जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे वे खाना खाने के लिए गांव बिल्ला के पास एक ढाबे की शेड के नीचे गाड़ी खड़ी की थी।
सभी लोग खाना खाने के लिए ढाबे के अंदर चले गए। जब वे खाना खा रहे थे, तो एक व्यक्ति ने अंदर आकर बताया कि गाड़ी का पिछला शीश टूटा हुआ है। उसके बाद वे गाड़ी के पास पहुंचे तो शीशा टूटा था। पिछली सीट पर रखा उनका बैग चोरी हो चुका था। उनके बैग के अंदर एक मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये कैश, चार्जर, ईयर फोन, घड़ी, क्रेडिट व डेबिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। महिला ने दी शिकायत में बताया जिस समय चोरी हुई वहां पर काफी लोग थे। उन्होंने वारदात करने वालों को देखा है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जब वे रामगढ़ चौकी में शिकायत देने गई तो उनके साथ अभद्र व्यवहार पुलिस कर्मचारी द्वारा किया।