फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   15 more patients died due to corona in Punjab

पंजाब में कोरोना से 15 और मरीजों की मौत

Thu, 01 Jul 2021 10:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
15 more patients died due to corona in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना महामारी के कारण बीते 24 घंटे के दौरान 15 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 290 नए पॉजिटिव केसों की भी पुष्टि हुई है। राज्य में इस महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 16072 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 2961 एक्टिव केसों पर नजर रखी जा रही है। इनमें 1471 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर, 105 वेंटिलेटर पर और 334 को क्रिटिकल केयर लेवल 3 की सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन

सेहत विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान अमृतसर, फाजिल्का, जालंधर में 2-2, फिरोजपुर में 3, बरनाला, गुरदासपुर कपूरथला, मुक्तसर, पटियाला और रोपड़ में एक-एक मरीज की मौत हो गई। इसी दौरान जिन 290 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, उनमें अमृतसर में 37, मोहाली में 32, बठिंडा में 27, जालंधर में 22, लुधियाना व पटियाला में 21-21, फिरोजपुर में 20, होशियारपुर में 16, फरीदकोट में 15, गुरदासपुर में 14, फाजिल्का में 12, मानसा में 11, फतेहगढ़ साहिब में 10, कपूरथला व मोगा में 8-8, पठानकोट में 4, मुक्तसर, संगरूर व नवांशहर में 3-3, बरनाला, रोपड़ व तरनतारन में 1-1 नया केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed