फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   15 lakhs were cheated in the name of sending them abroad; threatened and intimidated, case registered against four

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख ठगे<bha>;</bha> धमकी देकर डराया, चार पर केस दर्ज

Thu, 29 May 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs were cheated in the name of sending them abroad; threatened and intimidated, case registered against four
विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख ठगे; धमकी देकर डराया, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर गांव भरैली निवासी एक व्यक्ति से इमिग्रेशन ठगों ने 15 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित अशोक कुमार के बेटे को दो-तीन दिन में न्यूजीलैंड भेजने का वादा किया था। इस पर वह उनके झांसे में आ गए और बेटे को विदेश भेजने की चाह में पिता अशोक कुमार ने ठगों को 15 लाख दे दिए। पीड़ित की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपियों में सोमनाथ, नीरज, राजीव और गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को अशोक कुमार ने बताया कि गांव भरैली निवासी सोमनाथ ने उसे अपने साथियों नीरज और राजीव से मिलवाया और दावा किया था कि वह युवकों को न्यूजीलैंड में वर्क वीजा पर भेजने का काम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि उसके बेटे अभिषेक को वीजा के साथ वहां नौकरी भी दिलवाएंगे। इसके बाद आरोपी नीरज और राजीव ने अभिषेक का पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज रख लिए और वर्क वीजा के लिए 25 लाख रुपये मांगे। अशोक ने इसी दिन उनको दो लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद 29 मई 2024 को नीरज के एचडीएफसी बैंक खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए और 4 जून को 8 लाख रुपये और नकद दिए थे। इस तरह अशोक ने कुल 15 लाख रुपये दे दिए थे। लेकिन कई दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बार-बार पूछने पर गोलमोल जवाब दिए गए और फिर आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन


जब अशोक उनके दफ्तर शहजादपुर पहुंचा तो वह बंद पड़ा था। इसके बाद अशोक ने जब नीरज से बात करनी चाही तो उसे व्हाट्सएप पर धमकी के मैसेज भेजे गए। इनमें कहा कि अगर दोबारा पैसे की बात की तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद अशोक ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed