फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   15 lakh up front and two lakh rupees every month

Panchkula News: 15 लाख पहले और दो लाख रुपये हर महीने देने होंगे

Sat, 20 May 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
15 lakh up front and two lakh rupees every month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। स्क्रैप व्यापारी से गोल्डी बराड़ द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप कॉल कर व्यापारी को पहले 15 लाख रुपये इसके बाद हर माह दो लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले रात को घर पर बीयर की बोतलें फेंककर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। दो बार व्हाट्सएप कॉल आने से व्यापारी और उसका परिवार दहशत में है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव कौना में उसका स्क्रैप का काम है, वहीं गोदाम भी है। 18 मई की रात वह घर में सोया हुआ था, अचानक 12 बजे शीशा टूटने की आवाज आई। जब उसने परिवार सहित घर के बाहर आकर देखा तो दरवाजे पर बीयर की टूटी बोतल पड़ी थी। दूसरी बीयर की बोतल में आग लगी हुई थी। इसके अलावा गाड़ी के शीशे भी टूटे मिले। उसी दौरान करीब पौने एक बजे उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले का कहना था कि गोल्डी बराड़ का संदेश है कि उसे 20 लाख रुपये देने होंगे। इसके अलावा दो लाख रुपये हर माह देना होगा। आरोपी ने कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है। इस घटना के बाद वह और उसका परिवार बुरी तरह डर गया।
अगली सुबह दोबारा करीब साढ़े 11 बजे फिर व्हाट्सएप काॅल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को गोल्डी बराड़ बताया। उसने कहा कि रात काे छोटा ट्रेलर तो देख लिया होगा परंतु वह इससे बड़ा भी कर सकता है। स्क्रैप व्यापारी का कहना है कि काॅल करने वाले ने उससे कहा कि उसे 50 लाख रुपये लेने हैं। एक तारीख से ढाई लाख रुपये हर माह और अभी 15 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद आरोपी ने गाली गलौज करके कहा कि रात को जो ट्रेलर देखा वह मात्र ट्रेलर का एक प्रतिशत था। अब वह इतनी गोलियां मारेगा कि मालूम नहीं चलेगा। व्यापारी ने बताया कि आरोपी ने धमकी देकर कहा कि घर में जो भी मिलेगा वह उसे मार देगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब इतने पैसे देने में असमर्थता जताई तो उसने 15 लाख रुपये और हर माह दो लाख रुपये देने को कहा।शिकायतकर्ता ने बताया कि रात की उस घटना से उसका परिवार बुरी तरह डरा हुआ है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले भी मांगी थी रंगदारी
पिंजौर। गांव मढ़ावाला सहित आसपास का एरिया हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। करीब 10 वर्ष के दौरान इस क्षेत्र की आबादी में इजाफा होने के साथ-साथ यहां कबाड़ और अन्य काम करने वालों की संख्या बढ़ी है। जैसे-जैसे इस क्षेत्र में कामकाज में वृद्धि हुई, उसी अनुपात में अपराध भी बढ़ा है। छोटे मोटे मामलों के अलावा यहां कबाड़ का काम करने वालों से रंगदारी मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ माह पहले भी कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति से रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस का इस मामले में दावा है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो स्टेट का बार्डर क्षेत्र होने के कारण यह क्षेत्र संवेदनशील है। यहां कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। जो अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, कार्रवाई कर उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। पिछले दर्ज मामले में जिन आरोपियों ने धमकी दी थी, उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में भी पुलिस कार्रवाई कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। - रामकुमार, एसीपी कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article