{"_id":"682a172c06c202fd7101bc43","slug":"15-criminals-arrested-weapons-and-heroin-recovered-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122796-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 15 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 15 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और हेरोइन बरामद
Sun, 18 May 2025 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 18 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
अभियान में कुल 172 पुलिसकर्मियों को लगाया, 4 मामले किए दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन आक्रामण के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुबह से ही सक्रिय पुलिस की 40 टीमें अलग-अलग इलाकों में छापे मारती नजर आईं। इस अभियान में कुल 172 पुलिसकर्मियों को लगाया गया। कार्रवाई के दौरान 4 मामले दर्ज किए गए और 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में चोरी, नशा तस्करी, हथियार रखने, अवैध शराब, पॉक्सो एक्ट और अन्य वारंटियों समेत गंभीर मामलों में लिप्त अपराधी शामिल हैं। इनमें चोरी के 4 आरोपी, एनडीपीएस एक्ट के तहत 2, आर्म्स एक्ट के 2, एक्साइज एक्ट का 1, पॉक्सो एक्ट के तहत 2 आरोपी और गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।
हथियार और नशे का सामान बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2 देसी कट्टे, 3 कारतूस, एक चाकू, 15 ग्राम हेरोइन और 25 शराब की देसी बोतलें बरामद की हैं। इसके अलावा एक चोरी की गई साइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी शिकंजा
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी शिकंजा कसते हुए गलत लेन में चलने वाले चार वाहन चालकों के चालान काटे।