फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रोपड़ के सरकारी कालेज में गोलियां चली

रोपड़ के सरकारी कालेज में गोलियां चली

Thu, 13 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ के सरकारी कालेज में गोलियां चली
रोपड़ के सरकारी कॉलेज में फायरिंग, युवक घायल
विज्ञापन

- वारदात के वक्त कॉलेज में चल रहा था दाखिले का दौर, बड़ी संख्या में मौजूद थे विद्यार्थी
- अचानक फायरिंग से कॉलेज परिसर में मची अफरातफरी, पांच पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
सरकारी कॉलेज परिसर में वीरवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने के बावजूद घायल युवक कॉलेज परिसर से निकल भागा। उधर, हमलावर भी घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहे। इस बीच कुछ लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान चन्नप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव भाओवाल(नूरपुरबेदी) जिला रोपड़ के रूप में हुई है। हमले की वजह क्या थी पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वारदात के समय कॉलेज परिसर में दाखिले चल रहे थे। बड़ी संख्या में विद्यार्थी कॉलेज परिसर में मौजूद थे। अचानक गोलियां चलने से वहां मोजूद विद्यार्थी और कॉलेज प्रोफेसर सहम गए और वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हमलावर युवक ने कॉलेज के पीछे वाले लान में तीन गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली चन्नप्रीत के हाथ में लगी ओर चन्नप्रीत जान बचाकर भाग निकला। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले एएसआई मक्खन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जबकि कुछ ही मिनटों में डीएसपी वरिंदरजीत सिंह, एसएचओ सन्नी खन्ना, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अमरबीर सिंह ओर एसएसपी राज बचन सिंह भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। बताया जाता है कि कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरों के खराब होने के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


घायल युवक ने बताई पुरानी रंजिश की बात
घायल चन्नप्रीत सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि पिछले दिनों बुंगा साहिब में हुए कत्ल की एक घटना को लेकर रंजिश के चलते ही तीन युवकों ने उस पर हमला किया है। उस पर हमला करने वाले गांव ढाढी निवासी प्रीती, नीरज तथा एक अज्ञात युवक थे। वह अपने मित्र गुरबख्श के साथ कॉलेज में दाखिले के लिए आया था। बुंगा साहिब में पिछले दिनों हुए कत्ल के एक मामले की जांच में उसे शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जून को बुंगा साहिब बस अड्डे पर हुई थी युवक की हत्या
दो जून को बुंगा साहिब बस अड्डे पर दविंदर सिंह हैपी की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें रजिंदर सिंह और जसप्रीत सिंह जस्सी शामिल हैं। हैपी की माता जसपाल कौर पत्नी दिलबाग सिंह के बयान के आधार पर कीरतपुर साहिब पुलिस ने जसप्रीत सिंह उर्फ नूपी निवासी गाव डाढ़ी थाना कीरतपुर साहिब सहित राजिंदर सिंह उर्फ जिंदर निवासी गांव फलाहीवाला जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश), प्रीत निवासी भाउवाल थाना कीरतपुर साहिब तथा एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।


------------------------------------------------

पुलिस का नाका तोड़ कार सवार फरार
रोपड़। मिन्नी सचिवालय के सामने महाराजा रणजीत सिंह बाग में जब किसान जीएसटी के विरोध में धरना दे रहे थे, तभी बाग के बाहर खड़ी सिटी पुलिस की टीम ने एक आई-20 कार को शक के आधार पर रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार चालक ने जब कार नहीं रोकी तो पहले एसएचओ राजपाल सिंह ने कार के बोनट पर हाथ मारे और अन्य हथियारबंद पुलिस मुलाजिम ने गन से कार के दो शीशे तोड़ दिये। बावजूद इसके कार चालक नाका तोड़ भागने में कामयाब हो गया। कार पर हरियाणा का नंबर लगा हुआ था। कार में दो महिलाएं और एक व्यक्ति सवार थे। पुलिस की टीम ने कार का पीछा किया, लेकिन वह कार पकड़ पाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed