{"_id":"596502854f1c1b66108b4595","slug":"14997920668-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन घर से लापता विवाहिता महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन घर से लापता विवाहिता महिला का शव
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता विवाहिता का शव मिला
होशियारपुर। थाना पुलिस माहिलपुर अंतरगत गांव कित्तना की दो दिन घर से लापता विवाहिता का शव मंगलवार की दोपहर थाना पुलिस मेहटीयाना इलाके के गांव मक्खसूस के पास मिला। थाना मेहटीयाना पुलिस को दिए गए बयान में मृतका पुष्पा देवी (35) पत्नी हरभजन लाल निवासी कित्तना के भाई करनैल चंद निवासी हाजीपुर ने कहाकि 9 जुलाई को उसकी बहन किसी दिमागी परेशानी के चलते करीब रात के 9 बजे घर से कहीं चली गई। सोमवार को उसके गांव के पास से निकलती बिस्त दोआब नहर की पटरी के पास उसकी चप्पल तथा दुपट्टा।आज दपोहर को उसका शव गांव मक्खसूसपुर के पास नहर में उतराता मिला। उसका बहनोई हरभजन लाल कुछ समय पहले ही दुबई गया था। वह अपने दो बच्चे के साथ गांव कित्तना में रहती थी। थाना मेहटीयाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भगोड़ा महिला नशा तस्कर काबू
होशियारपुर। थाना माहिलपुर पुलिस ने गत चार वर्ष के फरार नशा तस्कर महिला को काबू किया। गांव पक्खोवाल निवासी महिला तस्कर अमनप्रीत कौर उर्फ अमना खिलाफ थाना पुलिस माहिलपुर ने 18 अप्रैल 2013 को 21 क्विंटल 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी महिला तस्कर उस समय से भगौड़ा चल रही थी। गत दिन थाना पुलिस माहिलपुर ने उक्त महिला नशा तस्कर को काबू करने के बाद अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।