{"_id":"596501a44f1c1b4f768b45bf","slug":"14997918413-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल डिवीजन के सहायक कमांडेंट पर हमला, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल डिवीजन के सहायक कमांडेंट पर हमला, वर्दी फाड़ी
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
सहायक कमांडेंट पर दो जवानों ने किया हमला, फाड़ी वर्दी
- सहायक कमांडेंट के ऑफिस में मामूली कहासुनी के बाद बिगड़ी बात - बुरी तरह घायल कर मौके से फरार हो गए आरोपी जवान
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
रेल डिवीजन फिरोजपुर में तैनात आरपीएफ के सहायक कमांडेंट अमिताभ कुमार पर मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे उनके ऑफिस में ही आरपीएफ के दो जवानों ने जानलेवा हमला किया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। आरोपी है कि इस घटना में सहायक कमांडेंट की वर्दी भी फट गई। शोर मचाने पर वहां मौजूद अन्य जवानों ने बीचबचाव किया। बाद में उन्होंने अमिताभ कुमार को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन सहायक कमांडेंट अमिताभ कुमार ने बताया कि वह अपने ऑफिस में जरूरी कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान दो जवान स्वर्ण सिंह व गुरदयाल सिंह उनके पास आए और बातचीत करने लगे। इतने में दोनों तरफ से किसी बात को लेकर बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि झगड़े की नौबत आ गई। इतना ही नहीं देखते ही देखते दोनों जवानों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसमें उनकी वर्दी भी फट गई। घटना के बाद दोनों जवान मौके से फरार हो गए।