{"_id":"59528d964f1c1b38538b45b9","slug":"1498582465110-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस व कार की टक्कर में दो महिलाओं की मौत, तीन बच्चों सहित 10 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस व कार की टक्कर में दो महिलाओं की मौत, तीन बच्चों सहित 10 जख्मी
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस और कार की टक्कर में दो महिलाओं की मौत
बठिंडा-बरनाला मुख्यमार्ग पर हादसा, 11 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बठिंडा-बरनाला मुख्यमार्ग पर एक स्कूली बस और कार की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दोनों वाहनों में सवार 11 लोग गंभीर जख्मी हो गए।
मृतकों की पहचान रंजना पत्नी गगन कुमार और निर्मला देवी पत्नी सतपाल निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। वे परिवार के साथ कार पर बरनाला से वापस बठिंडा जा रही थीं। वहीं कार सवार गगन कुमार और उनका बेटा गौतम कुमार गंभीर जख्मी हो गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया।
स्कूली बस सवार हरप्रीत सिंह, सुरजीत कौर, सुरिंदरपाल कौर, सुखवीर कौर, राम सरूप, अमरजीत कौर, भूपिंदर कौर व दो बच्चे लवदीप कौर एवं सुमनप्रीत कौर को गंभीर चोटें लगी हैं। उनको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते पहुंचे जिला पुुलिस मुखी बलजीत सिंह, डीएसपी कुलदीप सिंह विर्क एवं थाना सदर के प्रभारी गौरववंश ने मौके का जायजा लिया। जिला पुलिस मुखी रठोर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों वाहनों में से जिसकी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक कुलंवत सिंह पंडोरी, गुरमीत सिंह मीत हेयर एवं पिरमल पंडोरी ने घटना पर शोक व्यक्त करते पीड़ित परिवारों से हमदर्दी जताई है।