फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला का आरोप - सुसरालियों ने पति की हत्या कर शव खुर्द बुर्द किया

महिला का आरोप - सुसरालियों ने पति की हत्या कर शव खुर्द बुर्द किया

Tue, 27 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
महिला का आरोप - सुसरालियों ने पति की हत्या कर शव खुर्द बुर्द किया
ससुरालियों पर पति की हत्या का आरोप
विज्ञापन

गढ़शंकर (होशियारपुर)। थाना गढ़शंकर अंर्तगत गांव बस्सी(खुरालगढ़) की एक महिला ने ससुरालियों पर पति की हत्या करके उसके शव को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वालों ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गुरदीप कौर पत्नी जसविंदर सिंह ने बताया उसकी गांव बस्सी(खुरालगढ़) निवासी जसविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र सेवा मुक्ति कानूगो संतोख सिंह के साथ हुई थी। मेरे पति के साथ सुसर संतोख सिंह, सास बख्शो देवी, जेठ जसवीर सिंह उर्फ जस्सी और जेठानी बलविंदर कौर उर्फ बिंदू हमेशा ही झगड़ा करते थे। सोमवार को इन लोगों के साथ मेरे पति का झगड़ा हो गया। चारों ने मेरे पति की जमकर पिटाई की और मुझे कमरे में बंद कर दिया। मंगलवार की सुबह 6 बजे के करीब उक्त लोगों ने मुझे कमरे से बाहर निकाला। इस पर मुझे मालूम पड़ा कि मेरे पति की मौत हो चुकी है और सुबह करीब 4 वजे संस्कार भी कर दिया है। उसने आरोप लगाया कि मेरे ससुराल वालोें नेसाजिश करके मेरे पति की हत्या करके उसका शव भी खुर्द बुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता संतोख सिंह का कहना है कि वह गत शाम घर पर ही थे। देर शाम किसी ने आकर बताया कि बेटा जसविंदर खेतों में बेसुध पड़ा है। इस पर वह उसे उठाकर एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां के डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही जसविंदर की मौत हो गई । इसके बाद गांव में जसविंदर का संस्कार कर दिया गया। उन्होंने हत्या के आरोप को बेबुनियाद बताया है। थाना प्रभारी गढ़शंकर केवल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकयत आई है। वह मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने भी माना कि इन लोगों ने बिना किसी को बताये संस्कार करके कानून तो जरूर तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed