फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अकाली वर्कर पर रपट दर्ज करने के खिलाफ विधायक ने लगाया धरना

अकाली वर्कर पर रपट दर्ज करने के खिलाफ विधायक ने लगाया धरना

Mon, 12 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
अकाली वर्कर पर रपट दर्ज करने के खिलाफ विधायक ने लगाया धरना
पुलिस के खिलाफ धरने पर विधायक
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया अकाली नेता का उत्पीड़न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
वार्ड नंबर 33 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके अकाली दल एससी सेल के जिला सचिव पर केस दर्ज कर हिरासत में लेने के खिलाफ विधायक अरुण नारंग सड़क पर उतर आए और अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार की सुबह 7 बजे ही थाना नंबर 1 के बाहर धरना लगा दिया। धरने पर बैठे गठबंधन कार्यकर्ताओं ने पुलिस की धक्केशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 33 निवासी अकाली गुरदेव सिंह फौजी और मौजूदा कांग्रेसी पार्षद गणपत राम के बीच पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था। विधायक ने समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे थाना सिटी पुलिस ने दबिश देकर गुरदेव सिंह फौजी को दबोच लिया और थाने ले आई। इसकी सूचना मिलते ही अकाली-भाजपा के वर्कर बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए लेकिन जब थाना प्रभारी ने उनकी एक न सुनी तो उन्होंने थाने के बाहर धरना लगा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक अरुण नारंग ने कहा कि अकाली गुरदेव सिंह को राजनीतिक रंजिश के कारण हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि अबोहर ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में कांग्रेस अकाली-भाजपा वर्करों की झूठी शिकायतें देकर उन पर पर्चे दर्ज करवा रही है। करीब साढ़े 8 घंटे से जारी धरने के दौरान पुलिस ने एक बार भी बाहर आकर विधायक की बात नहीं सुनी। इधर सरकार की धक्केशाही के खिलाफ जिला उपायुक्त कार्यालय फाजिल्का के बाहर लगे जिला स्तरीय धरने में सूचना पहुंचते ही वहां से बड़ी संख्या में अकाली वर्कर अबोहर पहुंचे और थाने के सामने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 33 से लालचंद पुत्र मोरा राम की शिकायत पर गुरदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूसरी पार्टी को भी थाने बुलाकर जांच की जा रही है। धरने पर विधायक अरुण नारंग के साथ रवि सेतिया, अशोक छाबड़ा, दलजीत सिंह तिन्ना, दविन्द्र सिंह काका, मनीराम अडानी, अकाली दल के सर्कल अध्यक्ष अशोक आहूजा, सुरेश सतीजा हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed