फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   14,875 people received free dialysis at Sector-6 Civil Hospital.

Panchkula News: सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 14875 लोगों की हुई फ्री डायलिसिस

Mon, 22 Dec 2025 12:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
14,875 people received free dialysis at Sector-6 Civil Hospital.
पंचकूला। शहर के सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में पिछले साल अक्तूबर 2024 में फ्री डायलिसिस की घोषणा हुई थी। इसके बाद अस्पताल में चल रही डायलिसिस यूनिट में पंचकूला सिविल अस्पताल में एक साल में अब तक 14875 मरीजों की डायलिसिस मुफ्त हुई है। वहीं 2125 लोग बाहर से भी डायलिसिस करवाने आए। एक साल के अंदर यहां पर 17 हजार कुल मरीज डायलिसिस के लिए आए हैं। मुफ्त डायलिसिस के बाद यहां पर मरीज दो गुने हो गए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत मरीजों को यहां डायलिसिस की सुविधा पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत दी जा रही है। इसका खर्च सरकार वहन करती है। अभी आठ बेड का डायलिसिस सेंटर पंचकूला में है। यहां 17 मशीनें हैं। इनमें एक इमरजेंसी के लिए रखा गया है। लगातार मरीजों को मिलने वाली सुविधा के बाद मरीज यहां पर बढ़ गए हैं। डायलिसिस के लिए आए मरीज रेवाड़ी के सुनील सिंह और सुनीता रानी ने बताया कि यहां पर इलाज समय पर हो रहा है। डायलिसिस डॉक्यूमेंट दिखाने पर मुफ्त हो रही है।
विज्ञापन

बाहरी जिलोंं से भी आ रहे हैं लोग
पंचकूला के सिविल अस्पताल सेक्टर -6 में बाहरी जिलों से लोग आ रहे हैं। इसमें पंचकूला के अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रोहतक, पलवल, हिसार से भी लोग आ रहे हैं। मरीजोंं को बेहतरीन सुविधा और दिन-रात में शिफ्ट होने के कारण मरीज यहां पर आ रहे हैं। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी जरूरत पड़ने पर यह सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की संख्या बढ़ी है
अस्पताल में मरीजों को मुफ्त में सुविधा दिए जाने के बाद मरीज बढ़ गए हैं। यहां पर पांच हजार मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों के लिए यह सुविधा कारगर है। जो भी जरूरतमंद मरीज है, उसके इलाज का प्रयास हमारी प्राथमिकता है। - आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed