Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   148 patients were found suffering from fever in Kalka, 6 referrals

कालका में 148 मरीज बुखार पीड़ित मिले, 6 रेफर

Sat, 17 Sep 2022 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
148 patients were found suffering from fever in Kalka, 6 referrals
कालका। एसडीएच कालका की ओपीडी में शुक्रवार को 768 लोग जांच कराने पहुंचे। इसमें 148 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। एसडीएच में 281 की सीबीसी, 8 की टीसीपी और एनएस-वन एंटीजन के 52 सैंपल में से 12 पॉजिटिव और 48 एलिइजा टेस्ट किए गए। शुक्रवार को बुखार पीड़ित सात मरीजों को दाखिल किया गया। दाखिल पीड़ितों का आंकड़ा 20 पहुंच गया है। इसमें से तीन को डिस्चार्ज जबकि छह को रेफर किया गया है। वर्तमान में अस्पताल में 11 मरीज एडमिट हैं। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। विभाग की 25 टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया और नोटिस भी थमाए।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि लारवा मिलने पर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कंटेनर में स्टोर पानी को दो-तीन दिन में इस्तेमाल करने को कहा गया है। पानी ज्यादा दिन रखने पर उसमें लारवा पैदा होने की संभावना रहती है। उन्होेंने बताया कि बारिश के दिनों में लारवा हर छोटे से छोटे बर्तन में मिल सकता है। इसमें बोतल का ढक्कन, छत पर बेकार पड़े जूते, टॉयर, दिवाली के दिए, टूटा डिब्बा, गमला, बेकार फुटबॉल, प्लास्टिक की फाइबर शीट शामिल है। उन्होंने बताया कि इन दिनों डेंगू, मलेरिया का मच्छर ज्यादा एक्टिव होता है। उन्होंने बताया कि बुखार होते ही समय पर अस्पताल में चिकित्सकों से इलाज करवाएं।
विज्ञापन

124 घरों को दिया नोटिस
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में 25 टीमों ने पिंजौर कालका के बिटना कॉलोनी, वीके कॉलोनी, कबीरपंथी मोहल्ला, बैरागी मोहल्ला, बाबा बालक नाथ मोहल्ला, मेन बाजार पिंजौर, रतपुर कॉलोनी, रतपुर गांव, रायपुर हट्स, शिवा कांप्लेक्स, पुलिस स्टेशन और नंगल कंडियाला, बार गोदाम और खेड़ा सीता राम में घर-घर जाकर 3323 घरों में सोर्स डिडक्शन एक्टिविटी के दौरान 23743 कंटेनर को चेक किया गया। इसमें 154 घरों में मिले 239 लारवा कंटेनर को मौके पर ही खाली कर दिया गया। 124 घरों को नोटिस दिया गया। निरीक्षक संदीप ने बताया कि कंटेनर इंडेक्स लगातार कम होकर एक प्रतिशत रह गया है। जागरूकता और सतर्क रहने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉगिंग टीम के कार्य को सहारा
बायोलॉजिस्ट अनीता वासुदेवा और स्वास्थ्य निरीक्षक जसबीर की टीम ने घर-घर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब 15 टीमों को चेक किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम और नगर परिषद की फॉगिंग करने वाली टीम के कार्य को सराहा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने कहा कि लगातार ओपीडी की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। जनता में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है।

अस्पताल में 768 ओपीडी के साथ 148 बुखार के मामले सामने आए हैं। इसमें 281 की सीबीसी, 8 मामलों की टीसीपी और एनएस वन एंटीजन के 52 सैंपलों में से 12 पॉजिटिव और 48 का एलाइजा टेस्ट किया है। बुखार के सात केसों को एडमिट किया गया है। इस प्रकार पिछले केसों को मिलाकर कुल 20 केस थे। शुक्रवार को तीन को डिस्चार्ज और 6 को रेफर कर दिया गया है। वर्तमान में 11 बुखार के मरीज अस्पताल में एडमिट हैं। - डा. राजीव नरवाल, एसएमओ एसडीएच कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed