फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गुरुद्वारा बेर साहिब से सात जनवरी को शुरू होगा विशाल नगर कीर्तन

गुरुद्वारा बेर साहिब से सात जनवरी को शुरू होगा विशाल नगर कीर्तन

Mon, 10 Dec 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा बेर साहिब से सात जनवरी को शुरू होगा विशाल नगर कीर्तन
फोटो के साथ टाप बॉक्स लगाएं।
विज्ञापन


गुरुद्वारा बेर साहिब से सात जनवरी को शुरू होगा विशाल नगर कीर्तन
बाबा नानक के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन पंजाब के सभी गांवों, कस्बों और शहरी हलकों से गुजरेगा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी संगत के सहयोग से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशाल नगर कीर्तन सात जनवरी को गुरुद्वारा बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी से निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन प्रदेश के अलग-अलग गांवों, कस्बों और शहरी इलाकों से होता हुआ गुरुद्वारा बेर साहिब में ही संपन्न होगा। यह नगर कीर्तन संगत को श्री गुरु नानक के गुरुपर्व में शामिल होने की प्रेरणा देगा। यह नगर कीर्तन अप्रैल तक पूरे पंजाब की यात्रा कर लेगा।
यह जानकारी एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने एक बैठक के बाद दी। उन्होंने कहा कि यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला जाएगा। इस नगर कीर्तन में गुरु साहिबान की निशानियों और हथियारों के संगत दर्शन कर सकें। इसके लिए एक बस भी साथ चलेगी। शिरोमणि कमेटी ने 23 नवंबर को धार्मिक समागम की शुरुआत कर दी हुई है।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के रूट के बारे में लौंगोवाल ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी से शुरू यह कीर्तन रत को श्री गोविंदवल साहिब में विश्राम करेगा। आठ जनवरी को तरनतारन में पहुंचेगा। 9 जनवरी को तरनतारन से पहूविंड, 10 जनवरी कैरों, पट्टी से फिरोजपुर से होता हुआ 12 जनवरी को गुरुद्वारा बजीदपुर में नगर कीर्तन विश्राम करेगा। लौंगोवाल ने बताया कि नगर कीर्तन के रूट की बाकी जानकारी जल्दी एसजीपीसी मेंबर्स को दे दी जाएगी। उन्होंने सभी सिख सोसाइटियों, सिंह सभाओं, धार्मिक संगठनों, सुखमनी साहिब सोसाइटियों और संगत से अपील की कि वह नगर कीर्तन में बड़चढ़ कर हिस्सा लें। इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, जत्थेदार तोता सिंह, सिकंदर सिंह मलूका, बीबी उपिंदरजीत कौर समेत कई एसजीपीसी सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed