फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दुराचार के आरोपी को जेल भेजा

दुराचार के आरोपी को जेल भेजा

Fri, 16 Feb 2018 02:29 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी को जेल भेजा
दुराचार के आरोपी अंकल को भेजा न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से किया मोबाइल रिकवर
बिना कैमरे का निकला आरोपी का फोन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
13 साल की बच्ची को खुद की बेटी मानकर उसका पालन-पोषण करने के बाद उसे ही हवस का शिकार बनाने के आरोपी गोविंदपुरा निवासी नईम को पुलिस ने एक दिन का रिमांड खत्म होने पर उसे जिला अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की। इसे अदालत ने मंजूर करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाइल रिकवर कर लिया है। हालांकि इससे पहले आरोप लगाए जा रहे थे कि आरोपी ने पीड़िता की अपने फोन से कुछ आपत्तिजनक फोटो खींची हैं। हालांकि पुलिस को आरोपी से जो मोबाइल रिकवर हुआ है वह बिना कैमरे का है।
विज्ञापन


बाक्स
यह है मामला
एक महिला ने मनीमाजरा थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि गोविंदपुरा निवासी नईम पिछले दो महीने से उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार कर रहा है। पुलिस ने 13 वर्षीय बच्ची का मेडिकल करवा कर खुद को बच्ची का पिता बता रहे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी सभी लोगों को बच्ची को अपनी बेटी बताता था। बच्ची ने मां को नईम के बारे में बताया था कि वह उसके साथ गलत हरकतें करता है। इसके बाद मां ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य पीड़ित बच्ची व उसकी मां को लेकर मनीमाजरा पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दर्शनी बाग स्थित कारखाने में नईम को बच्ची खाना देने जाती थी। यहीं पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार किया। सातवीं में पढ़ने वाली नाबालिग ने पुलिस को बताया कि नईम पिछले चार महीने से उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ कर रहा था। इस बीच उसने कई बार दुराचार भी किया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed