{"_id":"5a78bc214f1c1b8d268b884b","slug":"141517861921-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेवलपमेंट फंड की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेवलपमेंट फंड की मांगी जानकारी
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स से लिए जाने वाले डेवलपमेंट फंड की मांगी जानकारी
स्टूडेंट काउंसिल की सचिव ने यूआईईटी से मांगा हिसाब
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में छात्रों से लिए जाने वाले डेवलपमेंट फंड पर स्टूडेंट काउंसिल की सचिव ने सवाल उठाते हुए ब्यौरा मांगा है। पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल की सचिव वानी सूद ने यूआईईटी और स्टूडेंट्स के लिए बनी कमेटी यूटेकनोज को पत्र लिखकर हिसाब देने की मांग की है।
पीयू के साउथ कैंपस में बने यूआईईटी में करीब 2500 स्टूडेंट पढ़ते हैं और उनसे एडमिशन के वक्त एक हजार रुपये डेवलपमेंट फंड लिया जाता है। वानी सूद के मुताबिक इस पैसे को स्टूडेंट हित में खर्च किया जाता है, लेकिन इस सेशन में अभी तक कोई ऐसा कार्य यूआईईटी की तरफ से नहीं हुआ, जिस पर स्टूडेंट्स से जमा किया गया पैसा लगा हो? यूआईईटी में जब भी स्टूडेंटस के लिए फर्नीचर या अन्य कोई सुविधा मुहैया कराने की मांग की जाती है, तो फंड की कमी बताई जाती है। लेकिन जो पैसा डेवलपमेंट फंड के नाम पर जमा किया गया है, उसका अभी तक कहीं इस्तेमाल नहीं हुआ।
वहीं यूआईईटी के स्टूडेंट्स के लिए बनी कमेटी यूटेकनोज के प्रमुख जितेंद्र गोस्वामी के मुताबिक डेवलपमेंट फंड का पैसा फर्नीचर या अन्य सुविधाओं पर खर्च नहीं किया जा सकता है। इस पैसे को सांस्कृतिक आयोजन पर ही खर्च किया जाता है और इस साल के फेस्ट की योजना तैयार की जा रही है। कमेटी से जुड़े स्टूडेंट्स फेस्ट के लिए काम कर रहे हैं और जल्द ही इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा। जहां तक स्टूडेंट काउंसिल को खर्च का ब्यौरा देने की बात है, तो वह भी दे दिया जाएगा।