फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अतिक्रमण से छटपटा रहा मनीमाजरा

अतिक्रमण से छटपटा रहा मनीमाजरा

Mon, 17 Jul 2017 01:55 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण से छटपटा रहा मनीमाजरा
मनीमाजरा : अतिक्रमण ऐसा कि चलना भी मुश्किल
विज्ञापन

कई बार अधिकारियों से लगाई गुहार, फिर भी नहीं हटा अवैध कब्जा
गोविंद परवाना
मनीमाजरा।
मनीमाजरा में आधी सड़कों पर रेहड़ी वालों ने कब्जा कर लिया है। पैदल चलने के लिए सड़क किनारे बने फुटपाथ पर मैकेनिकों का कब्जा है। सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण लोगों को रोजाना यहां जाम से जूझना पड़ता है। अक्सर लंबे जाम लगने के बाद वाहन चालकों के बीच तू-तू, मैं-मैं होती रहती है। ट्रैफिक भी रेंग-रेंग कर निकलता है। लोगों ने इससे निजात पाने के लिए अधिकारियों को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग के इंचार्ज ज्वाइंट कमिश्नर और एसएसपी से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन राहत नहीं मिली। समाजसेवी सुशील भारद्वाज का कहना कि हाल ऐसा है कि ओल्ड एनएसी ऑफिस के सामने वाली सड़क, जो मेन बाजार और मोरी गेट बाजार को जाती है उस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। सड़क पर रेहड़ी वालों का कब्जा है। रोड पर लगने वाले जाम से एंबुलेंस का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। भारद्वाज ने कहा कि अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक इस समस्या का हल नहीं निकला। सड़कों पर जाम लगने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। रेहड़ी वालों का चारों तरफ कब्जा है। कुछ ऐसे ही हालात मोटर मार्केट के हैं। वहां पर मेकेनिकों ने पार्किंग स्थल और फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

मनीमाजरा वार्ड-26 के पार्षद विनोद अग्रवाल ने इंफोर्समेंट के इंचार्ज ज्वाइंट कमिश्नर मनोज खत्री को मोटर मार्केट और बस स्टैंड का दौरा कराकर हालात से अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एडवाइजर प्रदीप बागरा, संरक्षक डॉ. बलदेव अरोड़ा, वाइस प्रधान गुरइंद्र सिंह भोला, रामभज शर्मा और विजय शर्मा ने नगर निगम के स्टाफ पर मिलीभगत की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बार-बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी अतिक्रमण हटाया नहीं जा रहा। कुछ लोग स्ट्रीट वेंडर का फायदा उठाकर अतिक्रमण करने में जुटे हैं।

व्यापार मंडल का कहना है कि मनीमाजरा में स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू नहीं हुआ है और न ही किसी फड़ी लगाने वाले को लाइसेंस मिला है। मलकीत सिंह का कहना वह इस मामले को उजागर करने के लिए अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। अतिक्रमण हटाने के लिए यहां के दोनों पार्षद कदम नहीं उठा रहे।

कोट
पार्किंग और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज खत्री, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed