{"_id":"59628e4e4f1c1b14598b466f","slug":"141499631182-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
झोटे की गांव में दहशत, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर
- गांव तसौली में लोग छह महीने से हो रहे हैं परेशान
- लोगों ने एसडीएम से मुलाकात की, झोटे को पकड़ने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गांव तसौली में झोटे ने दहशत मचा रखी है। पहले झोटा सिर्फ पशुओं को ही अपना निशाना बना रहा था। अब वह आदमियों का पीछे कर टक्कर मारने लगा है। इससे कई लोग घायल हो चुके हैं। वहीं, अब लोग घरों से बाहर निकलने व खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। वहीं, अब यह मामला जिला प्रशासन तक पहुंच गया गया है। गांव के लोगों ने इस संबंध में एसडीएम मोहाली से मुलाकात की। साथ ही झोटे को तुरंत पकड़वाने की मांग की है।
गांव की सरपंच जसविंदर कौर, शेर सिंह पटवारी, जागीर सिंह सुरिंदर सिंह पूर्व सरपंच, नंबरदार दर्शन सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह, पूर्व सरपंच केसर सिंह व जरनैल सिंह ने बताया कि झोटे की गांव में दहशत है। झोटे पर पी शब्द उकेरा हुआ है। वहीं, वह कई महीनों से गांव में है। उन्होंने बताया कि झोट कुछ समय तक तो ठीक रहा। फिर गांव के पशुओं से भिड़ना शुरू हो गया। इसके बाद अब लोगों को तंग कर रहा है। हरदम यहीं डर बना रहता है कि झोटा कहीं किसी को अपना शिकार न बना ले। गांव वालों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें झोटे से बचाया जाए।
चंडीगढ़ के झोटे ने मोहाली में मचाया था आतंक
इससे पहले चंडीगढ़ के एक झोटे ने मोहाली में खूब आतंक मचाया था। यह झोटा चंडीगढ़ के गांव पलसौरा का था। जो कि चरते के चरते ेमोहाली में घुस गया था। इसके बाद झोटे ने फेज-2 में बाइक पर जा रहे एसी मैकेनिक समेत कई लोगों को अपनी चपेट में लिया था। एसी मैकेनिक की बाजू टूट गई थी। इसके बाद निगम ने झोटे को पकड़का गोशाला में छोड़ दिया था।
विज्ञापन
खरड़ में सांडा ने मार दी थी टक्कर
खरड़ में लावारिस सांड ने कुछ समय पहले खूब आतंक मचाया था। एक सांड मार्केट में पहुंच गया था। इसके बाद वह एक व्यक्ति को अपने सींग में फंसाकर काफी दूर तक ले गया था। व्यक्ति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।