{"_id":"595fe5f04f1c1bf4718b4628","slug":"141499457008-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में झमाझम, चंडीगढ़ में कम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में झमाझम, चंडीगढ़ में कम बारिश
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा-पंजाब में झमाझम, चंडीगढ़ में कम बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में मानसून आने में अभी वक्त लग सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के लिए अब अगले हफ्ते तक इंतजार करना पड़ेगा। अभी तक जो भी बारिश हो रही हैं, वह वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रही हैं। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों को छोड़कर मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है। इसके बावजूद पंजाब व हरियाणा में जमकर बारिश हो रही हैं, जबकि चंडीगढ़ में पिछले सालों की तरह सूखा पड़ गया है। पंजाब में एक जून से लेकर सात जुलाई तक 77 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन पंजाब में 131.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। 71 प्रतिशत बारिश सरप्लस चल रही है। हरियाणा में 69 एमएम बारिश होनी चाहिए, लेकिन अब तक 148.9 बारिश दर्ज हुई है। चंडीगढ़ में हालात उल्टे हैं। चंडीगढ़ में अब तक 173.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 117.9 एमएम बारिश हुई है। यानी 32 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में दो दिन से कुछ इलाकों में बारिश हो रही और कुछ इलाकों में नहीं। इससे उमस तो बढ़ रही है साथ ही तापमान भी।