फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   140 units of blood donated to Indian Army

Panchkula News: भारतीय सेना के लिए 140 यूनिट रक्तदान

Sun, 18 May 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
140 units of blood donated to Indian Army
पंचकूला। ऑपरेशन सिंदूर के तहत जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के लिए विश्वास फाउंडेशन पंचकूला ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से बीकेएम विश्वास स्कूल सेक्टर-9 रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला का सहयोग अति सराहनीय रहा। विश्वास फाउंडेशन के सहसचिव ऋषि सरल विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन इंडियन आर्मी चंडीमंदिर के लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद अनस शेख, विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास, उपाध्यक्ष साध्वी शक्ति विश्वास व संस्था अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर एकता परमजीत की देखरेख में 84 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुंदर साहनी, सविता साहनी, मूलखराज मनोचा, सुनीता मनोचा, पवन मनचंदा, हर्ष मनचंदा, रणधीर सिंह, सतीश गुप्ता, सत्य भूषण खुराना, प्रीति नारंग, वीना रानी, गुरमेल कौर व अन्य ने सेवा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed