फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   140 products of the state will be promoted with 'Padma'

पदमा से प्रमोद होंगे प्रदेश के 140 प्रोडेक्ट

Fri, 15 Oct 2021 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
140 products of the state will be promoted with 'Padma'
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राज्य के 140 ब्लॉक (खंड) में 140 प्रोडक्ट (उत्पाद) को देश-विदेश में निर्यात करने की दिशा में कदम आगे बढ़ा रही है। इसके लिए सरकार ने ‘पदमा’ पहल शुरू की है। इसके तहत ‘वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट’ को प्रोत्साहित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को ‘पदमा’ पहल को लेकर उद्योग एवं वाणिज्य, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, एमएसएमई, विकास एवं पंचायत विभाग समेत अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘पदमा’ पहल कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले अन्य राज्यों की ग्रामीण उद्योग को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों का अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि राज्य के कई गांवों में हुनरमंद लोगों द्वारा ऐसे गुणवत्तापरक प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं, जिनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी कीमत मिल सकती है। बैठक में डीएस ढेसी, वित्त आयुक्त संजीव कौशल, एचएसआईआईडीसी के एमडी अनुराग अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार, एमएसएमई के महानिदेशक विकास गुप्ता, एचएसवीपी के सीए अजीत बालाजी जोशी, विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक आरसी बिढ़ान, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के निदेशक के.मकरंद पांडुरंग, ओएसडी कमलेश भादु उपस्थित थे।
विज्ञापन

कलस्टर बनाने की तैयारी
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ब्लॉक में उस ब्लॉक के लोगों द्वारा उत्पादित बेहतरीन प्रोडक्ट के लिए एक कलस्टर बनाया जाए। यहां पर एमएसएमई की भांति लोगों को उद्योग लगाने के लिए प्लॉट उपलब्ध करवाए जा सकें। इस कलस्टर में बिजली, पानी, सड़क, बैंक, कॉमन सर्विस सैंटर जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है वे इन छोटे उद्यमियों के प्रोडक्ट को बड़ी कंपनियों के सहयोग से निर्यात करने में सहयोग किया जाए ताकि उनके प्रोडक्ट की अच्छी कीमत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed