फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   14 vehicle theft, two snatching and one robbery registered within 15 days

15 दिन के भीतर 14 वाहन चोरी, दो स्नैचिंग और एक लूट का केस दर्ज

Thu, 04 Aug 2022 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
14 vehicle theft, two snatching and one robbery registered within 15 days
पंचकूला। शहर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं और आए दिन चारी ओर लूट की वारदातें बढ़ रही हैं। शहर में 15 दिन के भीतर शहर से 14 वाहन चोरी हो चुके हैं और इनमें दो पहिया के साथ ऑटो भी शामिल हैं, जबकि इससे पहले चोरी हुई लग्जरी गाड़ियों के मामले अभी सुलझे नहीं हैं और इनकी चोरी की एफआईआर विभिन्न थानों में दर्ज है। पिछले दिनों दो स्नैचिंग, घर और दुकान से लाखों रुपये और ज्वेलरी चोरी के मामले पुलिस थानों में दर्ज हुए हैं। पुलिस चोरों और झपटमारों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। संवाद
विज्ञापन

21 जुलाई की रात को हुई थी लूट
जानकारी के मुताबिक शहर के सेक्टर-17 ओर 19 की डिवाइडिंग रोड पर 21 जुलाई की रात घर जा रहे वेटर युवक पर तीन लड़कों ने चाकू से हमला करके मोबाइल फोन और कैश लूट लिया था। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। घायल मोलीजांगरां चंडीगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर-5 स्थित होटल में वेटर है। 21 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे होटल से अपने घर अकेला ही पैदल जा रहा था। जब वह सेक्टर 17/18 चौक से करीब 100 मीटर आगे पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के पीछे से आए। आते ही एक ने उसकी जेब से 700 रुपये निकाले और दूसरे ने हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो तीसरे लड़के ने उसके पेट में चाकू मार दिया था और इसके बाद तीनों अपनी मोटरसाइकिल पर सेक्टर-18 की तरफ भाग गए थे। इसके बाद पीड़ित देवेंद्र सिंह नेगी उपचार करवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में पहुंचा। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया था।
विज्ञापन

सेक्टर-21 में महिला को नकदी देकर ठगे असली गहने
23 जुलाई की सुबह सेक्टर-21 निवासी महिला पूजा करने के लिए मंदिर में जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसको तीन लड़कों ने रोका और लालच देकर उनको नकली सोने के कड़े देकर असली सोने के गहने ठग लिए थे। सेक्टर-5 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। सेक्टर-21 निवासी स्वीटी जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे हर रोज शिव मंदिर में पूजा करने के लिए जाती हैं। सुबह करीब 7 बजे मंदिर जा रही थीं तो रास्ते में तीन लड़के खड़े थे। उन्होंने कहा कि इस एरिया में गहने पहनकर चलना मना है। आप अपने गहने उतारकर लिफाफे में डालो और घर जाओ। जैसे ही उन्होंने अपने जेवर उतारे (कड़े, अंगूठी, चैन) तो आरोपियों ने चालाकी से नकली कड़े का लिफाफा उन्हें थमा दिया और असली लेकर चले गए। स्वीटी जैन ने घर जाकर देखा तो लिफाफे में नकली गहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-11 में महिला के गले से झपटी चेन
28 जुलाई को सेक्टर-11 निवासी महिला बच्ची को कोचिंग सेंटर में छोड़कर घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक लड़के ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और वहीं खड़े अपने साथी के स्कूटर पर बैठकर फरार हो गया था। महिला ने इसकी शिकायत सेक्टर-10 पुलिस चौकी में दी थी। महिला ने बताया था कि वे दोपहर करीब तीन बजे बेटी को सेक्टर-14 स्थित कोचिंग सेंटर में छोड़कर पैदल घर जा रही थी। जब वह मकान नंबर 1006 के पास पहुंची तो पीछे से एक लड़का आया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर भागा। कुछ दूरी पर स्कूटर पर खड़े अपने साथी के साथ बैठकर फरार हो गया था। महिला ने पहले अपने पति को बताया और फिर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed