{"_id":"5d34ccb58ebc3e6c9b480a11","slug":"14-challan-in-durnken-drive-pkl-office-news-pkl3450533126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने डंकन ड्राइव के 14 चालान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने डंकन ड्राइव के 14 चालान किए
विज्ञापन
सेक्टर 5 में रात को नाके के दौरान गाड़ियां चेक करती पुलिस।
- फोटो : PKL OFFICE
नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने डंकन ड्राइव के 14 चालान किए। वहीं पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर 75 हजार रुपये बरामद किए है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार आयुक्तालय पंचकूला के सभीउच्चाधिकारियो द्वारा पंचकूला के कर्मचारियों के साथ नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। नाइट डोमिनेशन के दौरान पंचकूला के सभी पुलिस थानों, अपराध इकाईयों, पुलिस चौकियों व कार्यालय पुलिस उपायुक्त, पंचकूला में तैनात कर्मचारियों व अन्य यूनिटों में तैनात कर्मचारियों ने अलग- अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की गई।
इतने लोग तैनात थे नाइट डोमिनेशन में
पंचकूला में नाइट डोमिनेशन के दौरान कार्यालय पुलिस उपायुक्त की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। एस्कॉर्ट गार्द से 10, नायब कोर्ट 8, पुलिस लाइन से 20, अस्थाई चेक पोस्ट के 340, फुट पैट्रोलिंग पार्टी से 48, बाइक पैट्रोलिंग से 116, फोर व्हीलर पैट्रोलिंग से 167 तथा सुपरवाइजरी स्टाफ ने गश्त की। शहर से कुल मिलाकर 700 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। नाइट डोमिनेशन के दौरान कुल 1651 वाहनों को चेक किया गया। इसमें 53 वाहनों के चालान किये गये।
पांच को किया जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार
नाइट डोमिनेशन के दौरान पंचकूला में ड्रंकन ड्राईविंग के दो नाके लगाकर कुल 14 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त आबकारी अधिनियम के तहत तीन अभियोग अंकित करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नाइट डोमिनेशन के दौरान तीनों के पास से 12 बोतलें देसी शराब बरामद की गई थी। एक अभियोग जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। इसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने 75,560 रुपये बरामद किए।