{"_id":"619fba101b5905738d4ee85b","slug":"135-gazetted-officers-deployed-for-night-domination-operation-bureau-news-pkl4341156168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन आपरेशन के लिए 135 गजटेड अफसर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन आपरेशन के लिए 135 गजटेड अफसर तैनात
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के विभिन्न रैंकों के लगभग 135 गजटेड अधिकारियों को राज्य भर में किसी भी आतंकवादी या आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए नाइट डोमिनेशन ऑपरेशनों के लिए तैनात किया गया है। पंजाब के डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आदेश पर राज्य में रात की गश्त तेज कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री रंधावा ने मंगलवार को अमृतसर में क्राइम रिव्यू (अपराध समीक्षा) बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस फोर्स को राज्य भर में रात की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने को यकीनी बनाया जा सके। बुधवार और वीरवार की रात को उपमुख्यमंत्री ने रात की गश्त के लिए तैनात गजटेड अधिकारियों को खुद अचानक काल कर यह यकीनी बनाया कि वह अपने काम पर मौजूद हैं या नहीं। बता दें कि हाल ही में राज्य में सीआईए नवांशहर और पठानकोट के छावनी क्षेत्र में दो बम धमाके होने के अलावा जीरा क्षेत्र से एक बिना चले हैंड ग्रनेड की बरामदगी हुई है।
डीजीपी ने बताया कि प्रत्येक पुलिस जिले को सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर के लिए डीएसपी या एसपी रैंक का एक गजटेड अधिकारी तैनात किया गया है, जो अपने अधिकार क्षेत्र में रात की गश्त को यकीनी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि रूटीन नाकों या वाहनों की चेकिंग के अलावा, तैनात किए गए अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों जैसे कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थानों, आरएसएस शाखाओं और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी चौकसी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नरों-एसएसपी को भी सौंपी जिम्मेदारी
डीजीपी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरों व एसएसपीज को भी ड्रोन और संवेदनशील क्षेत्रों में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तरफ विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने सीपी /एसएसपी को सभी पीसीआर /आरआरपीएस वाहनों और बुलेट प्रूफ मोर्चों का प्रयोग संवेदनशील स्थानों को कवर करने के साथ-साथ सभी कंट्रोल रूमों को सक्रिय करने के आदेश दिए हैं।