फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नगर निगम ने 83 दुकानदारों का चालान काटा

नगर निगम ने 83 दुकानदारों का चालान काटा

Wed, 06 Feb 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने 83 दुकानदारों का चालान काटा
इंफोर्समेंट विंग ने 83 दुकानदारों का किया चालान
विज्ञापन

सेक्टर 22 के शास्त्री मार्केट सहित अन्य सेक्टरों में चलाया अभियान
सात ट्रक सामान किया जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग के नौ सब इंस्पेक्टरों ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मार्केट में 83 दुकानदारों का चालान काटा। इस दौरान सात ट्रक सामान भी जब्त किया। दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। कई दुकानदारों ने सामान लौटाने की विनती की, लेकिन इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टरों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
सेक्टर-15, 19 स्थित सदर बाजार और 20 में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान एडिशनल कमिश्नर तिलक राज के निर्देश पर चलाया गया। इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि जब्त सामान में टेबल-कुर्सी, कपड़े, सूट, जूते, काउंटर, सिलिंडर सहित कई अन्य सामान जब्त किया गया। ये दुकानदार अपने दुकान के बाहर बरामदे और कॉरिडोर में सामान रखे हुए थे। इन दुकानदारों को पांच सौ रुपये चालान और एक हजार रुपये रिमूवल चार्ज लगाया गया है। इंफोर्समेंट विंग की ओर से चालान किए गए दुकानदारों को नोटिस भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जारी रहेगा अभियान
नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर तिलक राज ने बताया कि दूसरी बार भी अतिक्रमण करते पाए जाएंगे तो पांच सौ रुपये फाइन के अलावा 1500 रुपये रिमूवल चार्ज लगेगा। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed