फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक्साइज और एस्टेट ऑिपिस के अधिकारियों के कायोऱ् का हो रहा आंकलन

एक्साइज और एस्टेट ऑिपिस के अधिकारियों के कायोऱ् का हो रहा आंकलन

Sat, 12 Jan 2019 02:10 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
एक्साइज और एस्टेट ऑिपिस के अधिकारियों के कायोऱ् का हो रहा आंकलन
अफसरों की कार्यशैली का किया जा रहा आकलन
विज्ञापन

ताकतवर अफसरों का घटेगा कद, एक्साइज और एस्टेट ऑफिस में व्यापक बदलाव की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एडवाइजर मनोज परिदा के आते ही यूटी प्रशासन में फेरबदल की कवायद तेज हो गई है। फिलहॉल एडवाइजर अभी अफसरों की कार्यशैली का आकलन कर रहे हैं। इसके बाद बदलाव के निर्णय लिए जाएंगे। एस्टेट ऑफिस और एक्साइज जैसे महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। यही वजह है कि वीरवार को यूटी प्रशासन में एक एचसीएस और एक पीसीएस को ज्वाइन कराया गया है। इनका भी विभागों में समायोजन किया जाएगा।
यूटी प्रशासन में वीरवार को पीसीएस अधिकारी जगमीत सिंह औरएचसीएस अधिकारी मुनीष कुमार लोहान को ज्वाइन कराया गया है। इन अफसरों के ज्वाइन करने के बाद यूटी प्रशासन में बदलाव की आहट शुरू हो गई है। एक्साइज जैसे महत्वपूर्ण विभाग में भी जल्द ही कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन में नए साल में कई और चौंकाने वाले निर्णय लिए जा सकते हैं, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो एस्टेट ऑफिस में तैनात अधिकारियों पर भी प्रशासन की नजर है। आने वाले दिनों में एस्टेट ऑफिस में तैनात अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं, यूटी प्रशासन में अब तक ताकतवर रहे अफसरों को जमीनी हकीकत दिखाने के लिए कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि कई अफसरों के पास महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट तो हैं, लेकिन वह केवल खानापूर्ति करने में जुटे रहते हैं। इस मामले में एडवाइजर मनोजर परिदा का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली को अभी देखा और परखा जा रहा है। इसके बाद ही कोई परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed