फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सुखना ट्रैकिंग रूट बदला, पहले आओ-पहले पाओ का नियम लागू

सुखना ट्रैकिंग रूट बदला, पहले आओ-पहले पाओ का नियम लागू

Sat, 05 Jan 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सुखना ट्रैकिंग रूट बदला, पहले आओ-पहले पाओ का नियम लागू
सुखना ट्रैकिंग रूट बदला, अब पहले आओ-पहले पाओ का नियम
विज्ञापन

सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी में होने वाले ट्रैकिंग का नया कलेंडर जारी
सिर्फ 500 लोगों का ही होगा रजिस्ट्रेशन, आन दी स्पॉट रजिस्ट्रेशन बंद हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी में होने वाली नेचर एंड वाइल्ड लाइफ ट्रैकिंग का नया कलेंडर जारी कर दिया है। साल की पहली ट्रेकिंग 19 जनवरी से शुरू हो रही है। इस बार कई नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जो ट्रैकर्स को ध्यान देने वाली हैं। इस बार पहले आओ, पहले पाओ का नया नियम लागू किया गया है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले पहले 500 लोगों को ही ट्रैकिंग की अनुमति मिलेगी।
500 के बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। ट्रैकिंग शुरू होने से तीन दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मान लीजिए 19 जनवरी को इस बार ट्रैकिंग है तो शहरवासियों को हर हाल में 16 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए। आन दी स्पॉट रजिस्ट्रेशन बंद कर दी गई है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक पिछले दिनों हुई ट्रैकिंग में हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। ज्यादा लोगों के होने से शोर भी काफी हुआ, जो पक्षियों और जानवरों के लिए ठीक नहीं है। इस वजह से यह निर्णय लिया गया है कि ट्रेकिंग में 500 लोग ही जा सकेंगे।
विज्ञापन

डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि इस बार ट्रैकिंग का रूट भी बदल दिया गया है। पहले नेपली से कांसल का रूट होता था। यह नेपली से शुरू होता था और कांसल में खत्म होता था। नए रूट के मुताबिक नेपली से शुरू होकर रास्ते में पड़ने वाली तीन छोटी पहाड़ियों से होकर वापस नेपली में आना होगा। अधिकारियों ने बताया कि कांसल के पास वाइल्ड लाइफ का कोर एरिया पड़ता है, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। ज्यादा भीड़-भाड़ होने से यहां की वाइल्ड लाइफ को खतरा बढ़ सकता है, इसलिए यह रूट को बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई गाइडलाइंस के मुख्य बिंदु
1. ट्रैकिंग जाने के इच्छुक लोग http://chandigarh.gov.in/pdf/forest-trek2018.pdf में जाकर फार्म का फारमेंट देखकर उसे उसी तरह से मेल में भरकर इस ई-मेल एड्रेस Forestchandigarh@gmail.com पर भेज सकते हैं। या फिर सेक्टर 19 स्थित पर्यावरण दफ्तर से फार्म लाकर उसे भरकर आफिस में जमा कर सकते हैं।

2. ट्रैकिंग में हिस्सा लेने वाले लोगों को 11 बजे तक ट्रैकिंग के एंडिंग प्वाइंट पर पहुंचना होगा। ज्यादा देर तक रुकने पर वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
3. ट्रैकिंग के दौरान किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत आती है तो इसके लिए डिपार्टमेंट जिम्मेदार नहीं होगा।
4. हार्ट पेशेंट व किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ट्रैकिंग पर जाने से बचें।
5. मौसम खराब होने पर ट्रैकिंग को रद्द भी किया जा सकेगा।
6. आठ बजे के बाद किसी को भी ट्रैकिंग में एंट्री नहीं दी जाएगी।
7. बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी।

कब-कब होगी ट्रैकिंग
महीना ट्रैकिंग की तारीख समय
जनवरी 19 जनवरी सात बजे
फरवरी 10 फरवरी सात बजे
मार्च 24 मार्च छह बजे
अप्रैल 20 अप्रैल छह बजे
मई बंद बंद
जून बंद बंद
जुलाई बंद बंद
अगस्त बंद बंद
सितंबर बंद बंद
अक्तूबर 2 अक्तूबर छह बजे
नवंबर 10 नवंबर छह बजे
दिसंबर 14 दिसंबर सात बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed