{"_id":"5c1fe9b8bdec2256ab4fc591","slug":"131545595320-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र सिंह भूप को मिला फेलोशिप अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र सिंह भूप को मिला फेलोशिप अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू के प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह भूप को मिला फेलोशिप अवार्ड
- इंडियन फार्मास्युटिकल एसोसिएशन की ओर से दिल्ली में दिया गया
- प्रो. भूप ने इंडिया की फार्मा कंपनियों को पैमाना सुनियोजित कराना सिखाया
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के फार्मास्युटिकल साइंस विभाग के प्रो. भूपेंद्र सिंह भूप को फेलोशिप अवार्ड मिला है। दिल्ली के मयूर विहार में आयोजित इंडियन फार्मास्युटिकल एसोसिएशन की कांफ्रेंस में उन्हें यह सम्मान फार्मा कंपनियों को ट्रेंड करने पर दिया गया है। प्रो. भूप ने इन कंपनियों को पैमाना सुनियोजित करने का तरीका सिखाया है। उन्हें यह सम्मान आईपीए के अध्यक्ष डॉ. टीवी नारायण, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. बी सुरेश और आईपीए के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सुरेश खन्ना की ओर से दिया गया। इस अवसर पर प्रो. भूप ने फार्मूलेशन को सिस्टमेटिक करने का तरीका सभी के समक्ष रखा। उन्होंने आने वाले समय में होने परिवर्तनों के बारे में भी अवगत कराया। मालूम हो कि प्रो. भूप ने 1996 में जो फार्मूला इजाद किया था वह वर्ष 2013 में फार्मा इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए काम आया। प्रो. भूप अब चीन की फार्मा इंडस्ट्री को यह तरीका सिखाने जा रहे हैं। प्रो. भूप को नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर कई अवार्ड मिल चुके हैं।