फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नशों के खिलाफ एसटीएफ हुई और मजबूत

नशों के खिलाफ एसटीएफ हुई और मजबूत

Sat, 01 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
नशों के खिलाफ एसटीएफ हुई और मजबूत
नशे के खिलाफ और मजबूत हुई एसटीएफ
विज्ञापन

एडीजीपी हरप्रीत सिद्धू को बार्डर का भी जिम्मा
सरकार ने 19 आईएएस व पीपीएस अधिकारी बदले
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए गठित की गई एसटीएफ के मुखिया एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ ही एडीजीपी बार्डर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। सरकार के इस फैसले को एसटीएफ की नशे के खिलाफ ताकत बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। अब एसटीएफ सीमा पार से नशा तस्करी पर नजर रख सकेगा। इस बीच चंडीगढ़ में एसएसपी पद के लिए पंजाब सरकार ने जिस अधिकारी का नाम भेजा था, उसे शुक्रवार को फिल्लौर में कमांडेंट-कम-डिप्टी डायरेक्टर एमआरएस पीपीए तैनात किया गया है।
इसके साथ ही, राज्य सरकार ने शुक्रवार को 19 आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश भी जारी किए। इसके तहत आईपीएस अधिकारियों में, दिनकर गुप्ता को प्रमोट करते हुए डीजीपी इंटेलिजेंस लगाया गया है जबकि सीएसआर रेड्डी को भी प्रमोशन देकर डीजीपी इनवेस्टीगेशन लोकपाल पंजाब नियुक्त किया गया है। एमके तिवारी को भी प्रमोट करते हुए डीजीपी-कम-एमडी पीपीएचसी लगाया गया है। वीके भावरा (जो एडीजीपी प्रोविजनिंग एंड मॉर्डनाइजेशन तैनात थे) को इसी विंग में डीजीपी प्रमोट करते हुए आईटी एंड टी विंग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनके अलावा, दिलबाग सिंह को डीआईजी ट्रेनिंग पंजाब चंडीगढ़, बरनाला के एसएसपी बलजोत सिंह राठौड़ को डीआईजी जीआरपी पटियाला का कार्यकारी प्रभार दिया गया है। जे. एलिंचेजिहियन को एसएसपी होशियारपुर और हरचरण सिंह भुल्लर को एआईजी क्राइम पंजाब नियुक्त किया गया है। बटाला के एसएसपी दीपक हिलोरी को इंटेलिजेंस विंग में लगाया गया है जबकि दर्शन सिंह मान को एसएसपी तरनतारन, हरजीत सिंह को एसएसपी बरनाला, जगदाले निलांबरी विजय को कमांडेंट-कम-डिप्टी डायरेक्टर एमआरएस पीपीए फिल्लौर में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

पीपीएस अधिकारियों में, परमपाल सिंह को एसएसपी अमृतसर रूरल लगाया गया है। उपिंदरजीत सिंह घुम्मन को एसएसपी बटाला, राज बचन सिंह को एसएसपी रोपड़, लखविंदरपाल सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट 7वीं आईआरबी कपूरथला, भुपिंदर सिंह को एआईजी मॉर्डनाइजेशन पंजाब चंडीगढ़, नरेश कुमार को कमांडेंट-कम-डिप्टी डायरेक्टर (आउटडोर) एमआरएस पीपीए फिल्लौर और भुपिंदर सिंह को कमांडेंट पीआरटीसी जहांखेलां लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed