फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   130 corona patients found in Panchkula, up to nine hundred tests are being done daily

पंचकूला में 130 कोरोना मरीज मिले, रोजाना नौ सौ तक हो रहे टेस्ट

Mon, 23 Nov 2020 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
130 corona patients found in Panchkula, up to nine hundred tests are being done daily
पंचकूला। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को संक्रमण के 130 नए मामले पाए गए हैं। इसमें पंचकूला के 75 लोग शामिल हैं जबकि 55 मामले अन्य जिलों और प्रदेशों से संबंधित हैं। संक्रमण को मात देकर ठीक होने वालों का रिकवरी रेट अब 92.4 फीसदी पर आ गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना करीब आठ से नौ सौ टेस्ट कर रही है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोरोना के ज्यादा से ज्यादा मामले जल्द से जल्द ट्रेस किए जाएं।
विज्ञापन

पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण से अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। अब पंचकूला में रिकवरी रेट 92.4 फीसदी हो गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व पीएमओ और स्वयं उनके संक्रमित होने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग में संक्रमितों की संख्या भी अब बढ़ने लगी है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहा है।
विज्ञापन

डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को पंचकूला के बरवाला में दो, बंगोली में एक, कालका में तीन, करनपुर में एक, एमडीसी-4 में एक, एमडीसी-5 में तीन, पिंजौर में दो, रामगढ़ में दो, सकेतड़ी में एक, सेक्टर-10 में तीन, सेक्टर-11 में एक, सेक्टर-12 ए में तीन, सेक्टर-14 में दो, सेक्टर-15 में छह, सेक्टर-16 में दो, सेक्टर-17 में एक, सेक्टर-19 मेें एक, सेक्टर-20 में दो, सेक्टर-21 में आठ, सेक्टर-25 में एक, सेक्टर-26 में चार, सेक्टर-27 में एक, सेक्टर-4 में छह, सेक्टर-6 में चार, सेक्टर-8 में चार, सेक्टर-9 में चार, सूरजपुर में एक संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह में सिर्फ दस फीसदी कोरोना संक्रमित
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट होने की वजह से आठ माह में संक्रमण सिर्फ दस फीसदी जनसंख्या में फैला है। नौ माह के दौरान विभाग ने 105512 टेस्ट किए। इसमें से अब तक 11003 संक्रमित मरीज मिले हैं। पंचकूला में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। कोरोना का रिकवरी रेट एक बार तो 96 फीसदी तक पहुंचा, लेकिन फेस्टिव सीजन में एक बार फिर से कोरोना रिकवरी रेट 92.4 फीसदी तक पहुंचा। एक समय 100 के भीतर सिमट गई यह संख्या अब 509 तक पहुंच गई है। अब पंचकूला में 509 कोरोना संक्रमित रह गए हैं। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में अब तक 11003 पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें से 8345 मामले पंचकूला के हैं। अब तक कोरोना संक्रमित रोगियों में से 7715 रोगी ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed