{"_id":"5f5a5a428ebc3e2bb7620a67","slug":"13-more-account-blocks-in-corona-related-propaganda-on-social-media-bureau-news-pkl3874689186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर कोरोना संबंधी दुष्प्रचार में 13 और अकाउंट ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर कोरोना संबंधी दुष्प्रचार में 13 और अकाउंट ब्लॉक
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड संबंधी सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए पंजाब पुलिस ने वीरवार को 13 और अकाउंट ब्लॉक करा दिए। वहीं 45 लिंक ब्लॉक कराने के लिए केंद्र से संपर्क किया गया, जिन्हें संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो सकी। हालांकि यह लाजिमी है कि राज्य द्वारा नोटिस दिए जाने के 36 घंटों के अंदर कार्रवाई होनी चाहिए।
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि 13 अन्य नए खाते/लिंक ब्लॉक करने के साथ-साथ झूठा प्रचार करने के लिए राज्य में ब्लॉक किए गए यूआरएल/लिंक की संख्या अब 121 हो गई है, जबकि केंद्र सरकार का 45 मामलों में दखल मांगा गया है। फेसबुक ने 47 अकाउंट ब्लॉक किए हैं, जबकि ट्विटर ने 52, यू-ट्यूब ने 21 और इंस्टाग्राम ने 1 खाता/लिंक अपने-अपने प्लेटफॉर्म से ब्लॉक किया है। डीजीपी ने बताया कि इसके अलावा नफऱत और झूठी सामग्री पोस्ट करने वाले ऐसे 292 अन्य यूआरएल/लिंक को ब्लॉक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कहा गया है।
ऑस्ट्रिया से फेक वीडियो अपलोड कर रहा सतविंदर
पुलिस ने वियना (ऑस्ट्रिया) में रहने वाले सतविन्दर सिंह नाम के व्यक्ति को लुकआऊट सर्कुलर जारी किया है। सतविंदर उर्फ सैम थिंद निवासी फूल शाहकोट झूठी वीडियो पोस्ट करने के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार है, जो पंजाब के लोगों को अस्पताल ले जाने से रोक रही हैं। लुकआउट नोटिस में उसके भारत में दाखिले पर रोक की मांग की गई है और उसे देश में पैर रखते ही कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
अमेरिका के फास्टवे टीवी पर केस दर्ज
पुलिस ने फास्टवे टीवी यूएसए और फास्टवे न्यूज के एंकरों के खिलाफ आशा वर्करों संबंधी गुमराह करने वाले तथ्य फैलाने की कोशिशें करने पर मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री ने हुक्म दिए थे कि यदि विदेशों में ऐसे शरारती तत्व झूठे प्रचार और झूठी जानकारी से पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश करते हैं कार्रवाई की जाए। डीजीपी ने बताया कि 27 अगस्त से 10 सितंबर तक 18 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें लोक इंसाफ पार्टी के नेता और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ की गई कार्रवाई भी शामिल है।
साइबर क्राइम सेल की पंजाब के लोगों से अपील
पंजाब के स्टेट साइबर क्राइम सेल ने भी लोगों से अपील की है कि वह राज्य में लोग व्यवस्था की सुरक्षा और बचाव के हित में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कोविड संबंधी किसी भी तरह की गैर-प्रमाणित /गलत पोस्टों, खबरें, वीडियो या कहानियां सांझा न करें। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर समाज विरोधी तत्वों के द्वारा नर्फत, गलत जानकारी और अशांति फैलाने के लिए जानबुझ कर झूठी खबरें /वीडिओ और अफवाहें फैलाए जाने के दरमियान सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।