फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12728 chickens killed at Narendra Poultry Farm

नरेंद्र पोल्ट्री फार्म में 12728 मुर्गियां मारीं

Sun, 17 Jan 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
12728 chickens killed at Narendra Poultry Farm
रायपुररानी। बर्ड फ्लू के कारण रायपुररानी के गांव खेड़ी में नरेंद्र पोल्ट्री फार्म पर आठवें दिन भी रैपिड टास्क फोर्स की टीम का ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान पोल्ट्री फार्म में 12728 मुर्गियों को मारा गया। अब तक रैपिड रिस्पांस टीम की ओर से रायपुररानी पोल्ट्री फार्म बेल्ट में 69878 मुर्गियों को मारा जा चुका है और 1870 अंडे नष्ट कर दिए गए हैं। मुर्गियों को मारने के बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर उसमें दबा दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को ऑपरेशन करीब ग्यारह बजे शुरू किया गया। यहां एक किलोमीटर के संक्रमित जोन में नाका लगा दिया गया और पोल्ट्री फार्म में आने जाने पर पाबंदी लगाई गई। बर्ड फ्लू के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स में उपायुक्त समेत अतिरिक्त उपायुक्त, नगर निगम कमिश्नर, एसडीएम, पंचकूला और कालका, सचिव आरटीए, सीएमओ, अतिरिक्त निदेशक, पशु पालन विभाग, पिंजौर व मोरनी के डिविजनल फारेस्ट अधिकारी, जिला वाइल्ड लाइफ अधिकारी, डीपीआरओ, तहसीलदार रायपुररानी और नायब तहसीलदार, बरवाला, खंड विकास और पंचायत अधिकारी, रायपुररानी व बरवाला शामिल हैं। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, कंवर दमन सिंह बर्ड फ्लू के नोडल अधिकारी ने बताया कि चालीस रैपिड रिस्पांस टीमें ऑपरेशन कर रही हैं। किसी टीम को इंफेक्शन न हो इसके लिए रायपुररानी के चार स्कूलों में सभी टीमों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र-रायपुररानी
ऑपरेशन का दायरा-एक किलोमीटर
रैपिड रिस्पांस टीम 40
बर्ड्स किलिंग
पहले दिन 3700 मुर्गियां
दूसरे दिन 9345 मुर्गियां
तीसरे दिन 7865 मुर्गियां
चौथे दिन 8945 मुर्गियां
पांचवें दिन 7760 मुर्गियां
छठे दिन 10025 मुर्गियां
सातवें दिन 9510 मुर्गियां
आठवें दिन 12728 मुर्गियां
कुल बर्ड्स 69878 मुर्गियां
अब तक नष्ट अंडे
पहले दिन 200
दूसरे दिन 340
तीसरे दिन 300
चौथे दिन 500
पांचवें दिन ---
छठे दिन 240
सातवें दिन 290
कुल अंडे 1870
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed