{"_id":"683758494d75ac908e007d6e","slug":"126-railway-stations-were-checked-141-drug-smugglers-were-arrested-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-722469-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 126 रेलवे स्टेशनों की चेकिंग, 141 नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 126 रेलवे स्टेशनों की चेकिंग, 141 नशा तस्कर काबू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी है। बुधवार को पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 126 रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाया। यह आपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया।
इस राज्य स्तरीय आपरेशन की निजी तौर पर निगरानी कर रहे स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस आपरेशन को सफल बनाने के लिए सभी सीपी, एसएसपी को एसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी अधीन भारी पुलिस बल तैनात करने के लिए बोला गया था। उन्होंने कहा कि राज्य भर के लगभग 126 रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए इस आपरेशन के दौरान लगभग 1332 लोगों की जांच की गई। इस दौरान पूछताछ के लिए 9 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया गया। इसके अलावा 530 स्थानों पर छापेमारी की जिसके चलते राज्य भर में 90 एफआईआर दर्ज की गई और 141 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया। इस दौरान गिरफ़्तार किए गए नशा तस्करों के पास से 959 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफ़ीम और 3.4 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।