फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चुनावी मैदान में आधा दर्जन करोड़पति उम्मीदवार

चुनावी मैदान में आधा दर्जन करोड़पति उम्मीदवार

Wed, 01 May 2019 02:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
चुनावी मैदान में आधा दर्जन करोड़पति उम्मीदवार
चुनावी मैदान में आधा दर्जन करोड़पति प्रत्याशी
विज्ञापन

सबहेड
भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर सबसे अमीर प्रत्याशी, पवन बंसल और धवन भी करोड़पति

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरे 44 प्रत्याशियों में आधा दर्जन से अधिक करोड़पति हैं। खास बात यह है कि इन करोड़पति उम्मीदवारों पर लाखों रुपये का कर्ज है। मैदान में उतरे प्रमुख पार्टी भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करोड़पति हैं जबकि मैदान में उतरे 12 आजाद उम्मीदवारों में देवी सिरोही सबसे अधिक धनवान हैं। बता दें कि नामांकन के अंतिम दिन सोमवार तक 49 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। मंगलवार को छंटनी प्रक्रिया के बाद पांच उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया।
नामांकन रद्द होने के बाद अब मैदान में बचे 44 प्रत्याशियों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार किरन खेर सबसे अधिक धनवान प्रत्याशी हैं। किरन खेर के पास 30.88 करोड़ की संपत्ति है। इसमें 16.97 करोड़ की चल संपत्ति और 13.91 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। चल संपत्ति में विभिन्न बैंकों में जमा पैसे, ज्वैलरी, मसर्डिज बेंज गाड़ी के अलावा निवेश है। अचल संपत्तियों में उनके पिता द्वारा दी गई संपत्ति है, जिनकी मालकिन अब किरन खेर हैं। हालांकि किरन खेर के ऊपर 25 लाख रुपये का कर्ज भी है।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल के पास 6.89 करोड़ की संपत्ति है। पेशे से वकील और पूर्व सांसद बंसल की चल संपत्ति 1.29 करोड़ रुपये है। इनकी आमदनी का जरिया भी पूर्व सांसद के तौर पर मिलने वाली पेंशन और विभिन्न कंपनियों में किए गए निवेश से मिलने वाला लाभांश है जबकि अचल संपत्ति की मौजूदा कीमत के अनुसार 5 करोड़ 60 लाख रुपये के संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमोहन धवन के पास 6.77 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 75.30 लाख रुपये की चल संपत्ति है जबकि 6.02 करोड़ की अचल संपत्ति है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक करोड़पति हरमोहन के पास कोई कार नहीं है। हालांकि विभिन्न म्युचअल फंड और कंपनियों में निवेश किया हुआ है जबकि पेशे से इंजीनियर और जनरल समाज पार्टी (जसपा) के उम्मीदवार सतीश कुमार के पास कुल 4.49 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, आजाद उम्मीदवारों में देवी सिरोही 3.41 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। इन पर 68 हजार रुपये कर्ज हैं। चंडीगढ़ की आवाज पार्टी के प्रत्याशी अविनाश सिंह शर्मा के पास 1.11 करोड़ की संपत्ति है। 36.5 लाख की चल और 74.7 लाख की अचल संपत्ति हैं। अविनाश पर 29 लाख रुपये का कर्ज है। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के गुरमेल सिंह 1.18 करोड़ के मालिक हैं। इसमें 36.53 लाख रुपये की चल और 74.70 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
---------------------
टॉप-6 धनवान प्रत्याशी
नाम पार्टी संपत्ति
किरन खेर भाजपा 30.88
पवन बंसल कांग्रेस 6.89
हरमोहन धवन आप 6.77
सतीश कुमार जसपा 4.49
देवी सिरोही आजाद 3.41
सुभाष चंद्र गोयल आरपीआई (ए) 1.88
बूटा सिंह आजाद 1.64

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed