{"_id":"5c589eb3bdec224bf101fb4e","slug":"121549311667-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाजा सेक्टर-17 में नुक्कड़ नाटक का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाजा सेक्टर-17 में नुक्कड़ नाटक का मंचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
बदलाव ने दिखाया रिश्तों और व्यवहार का आइना
टीएफटी विंटर थियेटर फेस्टिवल के तहत सेक्टर- 17 प्लाजा में नुक्कड़ नाटक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आधुनिक दौर में रिश्तों और व्यवहार को लेकर लोगों में बदलाव आ गया है। कुछ बदलाव अच्छे और कुछ बदलाव बुरे अनुभव देते हैं। रिश्तों का कुछ ऐसा ही ताना बाना दिखाया गया नुक्कड़ नाटक बदलाव में। इस नाटक का मंचन टीएफटी विंटर थियेटर फेस्टिवल के तहत सोमवार को प्लाजा सेक्टर-17 में हुआ। परंपरा आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया।
नाटक में रिश्तों में बदलाव, व्यवहार, टेक्नोलॉजी आदि विषयों को दिखाया ही, साथ ही पहले मनाए जाने वाले त्योहारों और अब मनाए जाने वाले त्योहारों पर व्यंग किया गया। इसमें दिखाया गया कि किस तरह टेक्नोलॉजी के आने से लोगों में आपसी मेलमिलाप खत्म हो गया है। अब सभी एक दूसरे को व्हाट्सएप पर त्योहार का मैसेज भेज कर अपने घर ही त्योहार मना लेते हैं। नाटक में आजकल पड़ोसी एक दूसरे से कैसे व्यवहार करते हैं यह भी दिखाया गया है। इसमें मुख्य भूमिका ऋ षभ, वरुण, रोहित, जसप्रीत, अनुज, रजत, अभिषेक इंदोरा, जोंटी, जसवीर, पीयूष भट्ट और सुनील चिलवाल ने निभाई।