{"_id":"5c40e745bdec225eb65de6dd","slug":"121547757381-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडब्लूएस कैटेगरी विवाद- सेंट कबीर स्कूल का ड्रा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडब्लूएस कैटेगरी विवाद- सेंट कबीर स्कूल का ड्रा रद्द
विज्ञापन
सेंट कबीर स्कूल में नर्सरी दाखिले का ड्रॉ रद्द
- ईडब्लूएस कोटे को लेकर है विवाद, आज जनरल कैटेगरी के लिए होने थे ड्रॉ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल में शुक्रवार को नर्सरी दाखिले के लिए होने वाले ड्रॉ को रद्द कर दिया गया। इसकी सूचना स्कूल के वेबसाइट पर दी गई है। ड्रॉ से पहले डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) की तरफ से स्कूल को एक लेटर आया है। इसका जिक्र स्कूल ने अपने वेबसाइट पर भी किया है। लेटर के जवाब के लिए स्कूल ने कानूनी राय लेने की बात कही है। इसकी वजह से नर्सरी के दाखिले के लिए होने वाले ड्रॉ को स्कूल की तरफ से पोस्टपोन किया गया है। अचानक रद्द हुए ड्रॉ की वजह से छात्रों के परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं सबसे बड़ा सवाल दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के भविष्य का है।
दरअसल, सेंट कबीर स्कूल के माइनॉरिटी स्टेटस को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पहले से ही केस चल रहा है। इस बीच जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से स्कूल के ड्रा पर रोक लगा दी है। सूत्रों के अनुसार सारा विवाद ईडब्लूएस कोटे को लेकर है। जिसपर पर स्कूल प्रबंधक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर विचार कर रहा है। बता दें सेंट कबीर स्कूल में नर्सरी के दाखिले के लिए 90 सीटों पर 16 सौ के करीब आवेदन आए थे। स्कूल की वेबसाइट पर ड्रा की अगली तारीख का जिक्र नहीं है। ऐसे में पेरेंट्स को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।