{"_id":"5c1956d9bdec2256ac5021b7","slug":"121545164505-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलेरस को 39-30 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलेरस को 39-30 से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलेरस को 39-30 से हराया
पंचकूला। विवो प्रो कबड्डी सीजन छह के एक रोमांचक मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर ने हरियाणा स्टीलेरस को 39-30 से हरा दिया। दीपक निवास हुड्डा ने 10 अंक, सुनील सिद्ध्गवली ने पांच टैकल अंक बनाए और सेलवामनि ने 7 अंक बना के जयपुर को जीत दिलाई। हरियाणा स्टीलेरस ने मैच में वापसी करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। चूंकि दोनों ही टीम प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। यह मुकाबला सम्मान और गौरव के लिए महत्वपूर्ण था। सेलवमनी ने तीसरे मिनट में सुपर रेड कर जयपुर को 5-2 की बढ़त दिलाई। हरियाणा स्टीलेरस ने तीन लगातार अंक बना के 5-5 की बराबरी की।
पहले हाफ में कांटे की टक्कर रही और दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मोनू गोयत का खेल पहले हाफ में कुछ खास नहीं रहा और वे केवल एक रेड अंक बना पाए। वहीं दूसरी ओर जयपुर के कप्तान और स्टार खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा भी ज्यादा अंक ना बना पाए। ऐसे में सेलवामनी ने छह अंक बना के जयपुर को मुक़ाबले में रखा। पहले हाफ़ ख़त्म होने पर दोनों टीम 13-13 की बराबरी पर थी और कोई भी टीम ऑल आउट करने में सफल नहीं रही। दूसरे हाफ़ में जयपुर ने बढ़िया शुरुआत की और 24वें मिनट में 16-13 की बढ़त हासिल कर ली। जयपुर ने अगले मिनट में हरियाणा स्टीलेरस को ऑल आउट कर के 23-16 की बढ़त बना ली। हरियाणा स्टीलेरस की डिफेंस सेलवामनि को क़ाबू करने में कुछ ख़ास सफल नहीं रही। मैच में 10 मिनट का खेल बचा था जब जयपुर पिंक पैंथर ने 26-17 की बढ़त बना ली।
अगले पांच मिनट में हरियाणा स्टीलेरस ने बेहतरीन खेल दिखाया और छह अंक बना के मैच में वापसी की। 34वें मिनट में हरियाणा ने जयपुर को ऑल आउट किया और 27-26 से आगे हो गए। दीपक निवास हुड्डा ने दो रेड अंक बनाए और जयपुर ने हरियाणा को ऑल आउट कर अपनी जीत निश्चित की।