{"_id":"596d179d4f1c1b7f458b486a","slug":"121500321693-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी काउंसलिंग में भी नहीं भरी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी काउंसलिंग में भी नहीं भरी सीटें
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी काउंसलिंग में भी नहीं भरी सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शहर के कॉलेजों में खाली पड़ी बीएससी की सीटें भरने के लिए सोमवार को दूसरी काउंसलिंग हुई, लेकिन सिर्फ 60 सीट पर ही दाखिला हो सका, जबकि आरक्षित और ओपन की मिलाकर कुल 864 सीटें खाली थीं। अब मंगलवार को यूटी पूल की जनरल सीटों पर दाखिला होना है। अगर फिर भी सीटें नहीं भरीं तो 22 जुलाई को सीटें डी-रिजर्व करके ओपन कर दी जाएंगी। दरअसल यूटी पूल की काफी सीटें खाली रह गईं थीं। इस संबंध में सभी कॉलेजों ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बैठक कर सीटें डि-नोटिफाई करने की गुहार लगाई। पहले तो बात नहीं बनी, लेकिन बाद में दूसरी काउंसलिंग के बाद डि-नोटिफाई का फैसला किया गया। बीकॉम में दाखिला प्रक्रिया में आरक्षित सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन्हें डी-रिजर्व करके ओपन कर दिया जाता है, ताकि सभी योग्य छात्र दाखिला ले सकें। इसी पॉलिसी को साइंस में भी लागू किया जा जाएगा।
- बीएससी की 800 से ज्यादा सीटें खाली
-आज यूटी पूल की जनरल सीटों के लिए काउंसलिंग
-अब सीटें नहीं भरी तो किया जाएगा डी-रिजर्व