{"_id":"596bc9cd4f1c1b3c2e8b461c","slug":"121500236237-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के केस मिलने पर डोर टू डोर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के केस मिलने पर डोर टू डोर सर्वे
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू के केस मिलने के बाद डोर टू डोर सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
स्वाइन फ्लू के लगातार तीन केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया है। इस दौरान सेक्टर 32, 35 और 37 के घरों की जांच की गई। 710 घरों को चेक किया गया। इस दौरान आठ बुखार के केस मिले, लेकिन उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं थे। चंडीगढ़ में अब तक स्वाइन फ्लू के चार केस सामने आ चुके हैं। इनमें एक केस जून महीने में आया था, जबकि बाकी केस दो दिन के भीतर आए हैं।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
नाक का लगातार बहना, छींक आना
ठंड लगना और लगातार खांसी
मासपेशियों में दर्द या अकड़न
सिर में भयानक दर्द
नींद न आना, ज्यादा थकान
दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढ़ना
गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना
ऐसे बचे स्वाइन फ्लू से
1. गले में खराश है या फीवर तो भीड़-भाड़ से दूर रहे
2. बुखार के साथ गले में दर्द है तो तुरंत सरकारी डाक्टर को दिखाएं
3. हेल्दी डाइट लेते रहें
4. बाहर से घर आने पर हाथ को अच्छी तरह धोएं
5. हाथ रखकर खांसे
6. बुखार, खांसी वाले पेशेंट से दूरी बनाएं
-सेक्टर 32, 35 और सेक्टर 37 के घरों में की गई जांच