फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1200 e-library to be opened in Haryana : Sanjeev Kaushal

हरियाणा में खोली जाएंगी 1200 ई लाईब्रेरी

Thu, 28 Jul 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
1200 e-library to be opened in Haryana : Sanjeev Kaushal
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो सहित
हरियाणा में खोली जाएगी 1200 ई लाइब्रेरी : संजीव कौशल
मुख्य सचिव ने ली रुर्बन मिशन की बैठक, दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 1200 ई-लाइब्रेरी खोलीं जाएंगी। इन पुस्तकालयों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को गांव के भीतर ही शिक्षा का माहौल मिलेगा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विजन के अनुसार यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

यह जानकारी मुख्य सचिव संजीव कौशल ने दी। वह बुधवार को यहां राज्यस्तरीय अधिकार प्राप्त समिति (एसएलईसी), रुर्बन मिशन की 8वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक को हर माह रुर्बन मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि तीन चरणों में 150 गांवों को कवर करते हुए 10 क्लस्टर बनाए गए हैं। इनमें अल्पावधि और दीर्घकालीन अवधि के कार्यों को तय समयावधि के दौरान पूर्ण करवाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लंबित अंतर-विभागीय निधियों को तत्काल प्रभाव से जारी किया जाना चाहिए, ताकि फंड में देरी के कारण किसी भी परियोजना के क्रियान्वयन में देरी न हो। बैठक में बताया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रे वाटर ट्रीटमेंट, नवीकरणीय ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की खोज और ग्रामीण स्तर पर स्ट्रीट लाइट लगाने और अन्य स्वच्छता कार्यक्रमों के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं। बैठक में बिजली विभाग के एसीएस पीके दास, कृषि विभाग की एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा, एसीएस आनंद मोहन शरण, एसीएस अनिल मलिक, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, पंचायत विभाग के निदेशक धीरेंद्र खडगटा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed