फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चाइनीज डिवाइस लगा बिजली चोरी करते पकड़े गए मनोनीत पार्षद

चाइनीज डिवाइस लगा बिजली चोरी करते पकड़े गए मनोनीत पार्षद

Sat, 23 Mar 2019 01:20 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइस लगा बिजली चोरी करते पकड़े गए मनोनीत पार्षद
मनोनीत पार्षद की पत्नी के ब्यूटी पार्लर में चाइनीज डिवाइस से हो रही थी बिजली चोरी
विज्ञापन

सबहेड
बिजली विभाग ने बिल्ंिडग मालिक पर लगाया 4 लाख 23 हजार का जुर्माना, मालिक ने मनोनीत पार्षद के खिलाफ थाने में दी शिकायत


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम के मनोनीत पार्षद हाजी मो. खुर्शीद अली की पत्नी बानो द्वारा सेक्टर-32 में चलाए जा रहे एक ब्यूटी पार्लर पर सालों से बिजली चोरी का आरोप लगा है। बिजली विभाग की मानें तो कई वर्षों से शोरूम के मालिक मीटर में एक चाइनीज डिवाइस लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। विभाग ने इस मामले में 4 लाख 23 हजार 950 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही बिल्डिंग के मालिक को यह राशि सात दिनों में जमा कराने का नोटिस भी थमा दिया है।
बिल्ंिडग मालिक जसविंदर आनंद के अनुसार, साल 2006 में हाजी मो. खुर्शीद अली ने अपनी पत्नी के नाम पर रेंट एग्रीमेंट के साथ शोरूम रेंट पर लिया था। शोरूम में बिजली का मीटर पहले से ही लगा हुआ था लेकिन साल 2011 में उसे बदल कर नया मीटर लगाया। अगस्त 2018 में आंधी आने के बाद बिजली की तार टूट गई। विभाग के कर्मचारी तार बदलने आए तो उन्होंने देखा कि मीटर चल ही नहीं रहा है। मीटर बदला गया और उसे चेक करने के लिए लैब भेजा गया। शोरूम मालिक को कई बार मीटर को खोलने के लिए बुलाया गया लेकिन वह नहीं पहुंचे। आखिर में मार्च 2019 में मीटर को खोला गया तो उसमें एक चाइनीज डिवाइस मिला। जांच करने पर पता चला कि उससे बिजली की चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार, मीटर नंबर 3246/8365 आईडब्ल्यूटी के ऊपर लगी एल्यूमीनियम की वायर को काटा गया ताकि उसके इंटरनल सर्किट तक पहुंचा जा सके। इसमें सीटी सर्किट व एनर्जी मीटर के भीतर एक पुर्जा लगा मिला, जिसमें एक सेंसिंग डिवाइस पाया गया। बिजली विभाग के एसडीई ने बताया कि वह एक चाइनीज डिवाइस था, जिसे एक रिमोट के द्वारा ऑपरेट किया जाता था। रिमोट का बटन दबाते ही बिजली तो जारी रहती थी लेकिन खपत और मीटर रीडिंग रुक जाती थी। इससे कि बिजली होने के बावजूद उसका बिल नहीं उठता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय टंडन को भी दी शिकायत
बिल्ंिडग मालिक का कहना था कि जब वह जुर्माना भरने का अनुरोध लेकर हाजी खुर्शीद के पास गए तो उन्होंने उल्टे धमकी दे डाली कि अगर उन पर कोई दबाव बनाया गया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने इसकी शिकायत भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन व पार्षद रवि कांत शर्मा के पास गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बल्कि अब भाजपा का कोई नेता उनका फोन भी नहीं उठा रहे हैं। शुक्रवार शाम सेक्टर-34 थाने में मनोनीत पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी गई है।

कोट्स---
साल 2006 में मो. खुर्शीद अली के साथ रेंट एग्रीमेंट हुआ था। बीच में उन्होंने मीटर बदला है, उस मीटर से सिर्फ शबनम शोरूम को ही बिजली जाती है। मैंने पेनल्टी के पैसे भरने को कहा तो मो. खुर्शीद सुसाइड कर मेरा नाम लिखने की धमकी दे रहे हैं। - जसविंदर आनंद, बिल्डिंग मालिक


मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है, न ही किसी द्वारा मुझे कोई फोन किया गया है। मैं कुछ नहीं जानता। - हाजी मो. खुर्शीद अली, मनोनीत पार्षद

पिछले साल शोरूम का मीटर बदला गया जिसके बाद उसे विभाग के लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा गया। वहां पता चला कि डिवाइस के जरिए बिजली की चोरी की गई है। हमने पेनल्टी लगा दी है। - गुरप्रीत सिंह, एसडीई, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed