फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बजट पर आज होगी बैठक

बजट पर आज होगी बैठक

Fri, 08 Feb 2019 02:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
बजट पर आज होगी बैठक
1302 करोड़ का बजट आज होगा पास
विज्ञापन

नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक आज
प्रशासन से मांगे थे 1026 करोड़ रुपये, मिले 269 करोड़
निगम अपने संसाधनों से जुटाएगा 276 करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक शुक्रवार को होने जा रही है। इसमें नगर निगम के बजट पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद बजट नगर निगम सदन की बैठक में लाया जाएगा। सदन की बैठक में पास होने के बाद इसे प्रशासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। नगर निगम ने अपने अधिकारियों और सभी विभागों के साथ बैठक कर बजट को अंतिम रूप दे दिया है।
साल 2019-20 के लिए नगर निगम करीब 1302 करोड़ का बजट लेकर आ रहा है। इसमें 800 करोड़ रुपये मानव संसाधन और अन्य रखरखाव पर खर्च होंगे, जबकि करीब पांच सौ दो करोड़ नए विकास के कार्यों पर खर्च होंगे। नगर निगम ने प्रशासन से 1026 करोड़ मांगे थे, लेकिन 269 करोड़ मिले हैं। बाकी की राशि प्रशासन से मांगी जाएगी।
विज्ञापन


..तो न लगाना पड़े टैक्स
चतुर्थ दिल्ली वित्तीय आयोग की अनुशंसा के आधार पर नगर निगम को एक हजार करोड़ से भी अधिक राशि मिलनी चाहिए। वैट, एक्साइज, जीएसटी, मोटर व्हीकल रजिस्ट्रेशन और स्टांप ड्यूटी से भारी-भरकम राशि 1030 करोड़ मिल सकती है। नगर निगम ने 1026 करोड़ की मांग की, लेकिन 269 करोड़ रुपये ग्रांट इन एड मिला है। नगर निगम अपने स्रोत से अनुमानित आमदनी 276 करोड़ जुटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमदनी के स्रोत
आमदनी के 276 करोड़ में एस्टेट से करीब 15 करोड़, पानी और सीवर सेस से एक सौ करोड़, प्रापर्टी टैक्स (रिहायशी और व्यावसायिक) से 52 करोड़, पार्किंग, इलेक्ट्रिसिटी सेस, काउ सेस और रोडकट चार्ज से 109 करोड़ रुपये की आमदनी होगी। बाकी की राशि प्रशासन से मांगी जाएगी।

अनुमानित खर्च
करीब 1302 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें विभिन्न विकास की नई योजनाओं पर 502 करोड़ और 800 करोड़ मानव संसाधन विकास और पुराने कार्याें के रखरखाव पर खर्च होंगे।


विकास का सिर्फ एक एजेंडा
वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में बजट के अलावा मोहाली स्थित नाइलेट की ओर से कंप्यूटराइज्ड वाटर बिलिंग और मास्टर फाइल की तैयारी करने के लिए बजट को रिवाइज किया जाएगा। इस पर भी बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा सेक्टर-18 डी में कम्युनिटी सेंटर के सामने पीसीसी टाइल लगाने और एसएसके के पास कंक्रीट फ्लोरिंग करने पर 21.81 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दी जाएगी। बजट से पहले पिछले वित्त एवं अनुबंध समिति के मिनटस पास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed