फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   क्रि केट स् डियम का लाइव विडियो अपनी फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में महिला को बडी राहत

क्रि केट स् डियम का लाइव विडियो अपनी फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में महिला को बडी राहत

Sun, 02 Dec 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
क्रि केट स्
डियम का लाइव विडियो अपनी फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में महिला को बडी राहत
फेसबुक पर लाइव विडियो से बंद अकाउंट को मिली राहत
विज्ञापन


- बीसीसीआई ने अदालत में मोनिका को दी क्लीन चीट

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। क्रिकेट स्टेडियम का विडियो फेसबुक पर अपलोड करने के बाद बंद हुए अकाउंट को फिर से एक्टिवेट कराने की लड़ाई लड़ रही मोनिका अब राहत मिलती नजर आ रही है। बता दें कि सेक्टर-49 निवासी मोनिका का फेसबुक अकाउंट 13 दिसंबर 2017 को टेलीकास्ट हुए क्रिकेट मैच के बाद इस लिए बंद कर दिया गया था कि क्योंकि उसने लाइव मैच में रिकार्ड हुई अपनी वीडियो को अपने एफबी अकाउंट पर अपलोड कर दिया था। जिसे बीसीसीआई ने कापीराइट एक्ट का उल्लंघन मानते हुए इसकी शिकायत फेसबुक से की और फेसबुक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोनिका का अकाउंट बैन कर दिया।
अपने अकाउंट को खुलवाने के लिए मोनिका ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि वह फेसबुक से वो वीडियो हटाने को तैयार हैं। इसके बारे में उन्होंने भारत में ही फेसबुक के अपरेटिंग आफिस के खिलाफ भी केस किया था, हालांकि वहां से जवाब मिला कि पूरा मामला फेसबुक के कैलिफोर्निया में हेड आफिस से जुड़ा है। अब बीसीसीआई की तरफ से वकील ने अदालत में पेश होकर कहा कि वे फेसबुक को बीसीसीआई द्वारा मोनिका को दी गई क्लीन चिट दे दी जाएगी। इसके बाद मोनिका का अकाउंट रि-एक्टिवेट हो जाएगा।
विज्ञापन

एसीजेएम जज बरजिंदर पाल सिंह ने मामले को लोक अदालत को भेजा है जहां 8 दिसंबर को फैसला सुनाया जाएगा। वहीं, मामले की पिछली सुनवाई के दौरान फेसबुक इंडिया ने अदालत में अपना जवाब दायर किया था कि वे तो फेसबुक की इंडिया में केवल मार्केटिंग, टेक्निकल और सेल्स से संबंधित कामकाज देखते हैं। उनके पास फेसबुक सर्विसेज से संबंधित कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने अपने जवाब में लिखा था कि फेसबुक सर्विसेज कैलिफोर्निया (यूएसए) से ऑपरेट की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
13 दिसंबर, 2017 को मोहाली स्टेडियम में इंडिया-श्रीलंका के वनडे मैच में लाइव टेलीकास्ट के दौरान मोनिका स्क्रीन पर नजर आई थीं। यह वीडियो मोनिका ने उसी रात अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। इस पर बीसीसीआई ने फेसबुक को नोटिस भेजा कि यह कॉपीराइट एक्ट का उल्लघंन है। इसके बाद फेसबुक ने मोनिका का अकाउंट ही बंद कर दिया था। मोनिका ने फेसबुक को ई-मेल कर अपना अकाउंट रि-एक्टिएवेट करने को कहा था, जिस पर फेसबुक ने कहा था कि जब तक वह बीसीसीआई से अपना मामला सुलझा नहीं लेतीं तब तक उनका अकाउंट रि-एक्टिवेट नहीं किया जाएगा। अब इस मामले में उन्हें राहत मिलती नजर आ रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed