{"_id":"59458c7e4f1c1b8e7d8b4837","slug":"11497730174-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हरियाणा होगा पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हरियाणा होगा पुरस्कृत
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हरियाणा होगा पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी स्कीम और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार अवार्ड देगी। 19 जून को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू को दिल्ली में अवार्ड प्रदान करेगा।
हरियाणा सरकार को यह पुरस्कार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम (मनरेगा) के तहत प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सक्रिय श्रमिकों को आधार से जोड़ने के लिए दिया जा रहा है। इससे अब श्रमिकों के वेतन की अदायगी आधार आधारित अदायगी में परिवर्तित कर दी गई है, जो सीधे उनके खातों में जमा होती है। इसके अलावा जियो-टैगिंग और पीएमएवाई-जी में स्वीकृति के कार्य में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए भी सरकार को यह पुरस्कार दिया जाएगा। योजना के तहत इन घरों को नये घर के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।