फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नगर निगम ने गांव आते ही बिना नक् शा के बन रहे मकानों की जांच हुई शुरू

नगर निगम ने गांव आते ही बिना नक् शा के बन रहे मकानों की जांच हुई शुरू

Thu, 17 Jan 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने गांव आते ही बिना नक्
शा के बन रहे मकानों की जांच हुई शुरू
अब बिना नक्शा पास करवाए
विज्ञापन

मकान बनाया तो होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ के गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद की गई जांच शुरू
कैंबवाला और धनास में जाकर एसडीओ ने काम रुकवाया, लोगों को जानकारी दी
कहा- मकान बनाना है तो पहले नगर निगम से नक्शा पास करवाना जरूरी
गोविंद परवाना
मनीमाजरा। चंडीगढ़ के गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद यहां बिना नक्शा पास करवाए बन रहे मकानों की जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर तिलक राज के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ बलराज छिकारा और अमितेश कुमार ने अलग-अलग गांवों में जाकर वहां बन रहे मकानों की जांच की। इस काम के लिए नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के दो एसडीओ लगाए गए हैं, जो गांवों में जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं अवैध निर्माण तो नहीं हो रहा है।
एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि कैंबवाला में 6-7 लोग बिना नक्शा पास करवाए मकान बना रहे थे। ऐसे लोगों को बिना नक्शा पास करवाए मकान बनाने से रोक दिया गया। लोगों को पहले बिल्डिंग बायलॉज के तहत नक्शा पास करवाने के लिए कहा गया है। वहीं, एसडीओ अमितेश कुमार ने धनास गांव में बन रहे मकानों की जांच की। धनास में कुछ लोग बिना नक्शा पास करवाए मकान बना रहे थे। एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर तिलक राज के निर्देश पर गांवों में देखरेख का काम शुरू दिया गया है। गांवों के लोगाें को बताया गया कि मकान बनाने से पहले अब नगर निगम ऑफिस से नक्शा पास करवाना जरूरी होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


कोट..
चंडीगढ़ पेरीफेरी के गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद अवैध निर्माण रोकने पर नगर निगम का फोकस रहेगा। इसके लिए दो एसडीओ की ड्यूटी लगाई है, जो गांवों में जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं अवैध नहीं तो नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय झा, स्पेशल कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed