फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पहली बार लेक पर लेक पर मचेगा नए साल का धमाल

पहली बार लेक पर लेक पर मचेगा नए साल का धमाल

Sat, 29 Dec 2018 02:28 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पहली बार लेक पर लेक पर मचेगा नए साल का धमाल
सूखना लेक पर म्यूजिक के साथ कीजिए नए साल का स्वागत
विज्ञापन


- सिटको पहली बार 31 दिसंबर को लेक पर करेगा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
- खाने और पीने के साथ आम लोगों को सस्ते रेट पर मिलेंगे विशेष ऑफर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के लिए इस बार नए साल का जश्न और अधिक रंगीन होने वाला है। सिटको पहली बार सुखना लेक पर लोगों के लिए नए साल पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। इसमें लोग सस्ते दर पर अपने मन पसंद के व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ ही लेट नाइट लेक की खूबसूरती का लुफ्त उठा सकेंगे। इसको लेकर सिटको ने तैयारी पूरी कर ली है।
वर्षों से सुखना लेक पर नया साल सेलिब्रेट करने का सपना संजोये शहरवासियों को सिटको इस बार विशेष मौका देने जा रहा है। पहली बार लेक पर न्यू ईयर का प्रोगाम होने के चलते इसे संजाने का काम किया जा रहा है। इस संदर्भ सिटको लेक के मैनजेर राजपाल का कहना है कि सिटी के लोगों की अरसे से डिमांड को देखते हुए लेकर पर इस बार 31 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया है। लेक पर पहली बार न्यू ईयर का कार्यक्रम होने के चलते लोगों के इंज्वायमेंट में कोई कमी नहीं रहे, इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


रंग-बिरंगीं लाइटों से जाएगा सजाया
सिटको ने 31 दिसंबर को म्यूजिकल शाम का आयोजन किया है। रात 8 से 12 तक लेक पर लाइट साउंड के साथ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन जाएगा, जिसमें फिल्मी धुनों के गानों के साथ सभी प्रकार की म्यूजिक लोगों को सुनने को मिलेगी। सिटको ने गानों के साथ युवाओं को आकर्षित करने के लिए डांस का भी प्रोगाम रखा है। इसके लिए लेक को रंग-बिरंगी लाइटों से संजाया जाएगा। साख बात यह है कि गानों की धुनों के साथ लाइटों का कलर भी बदलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ते दर पर अनलिमिटेड ऑफर
सिटको ने अधिक लोगों को बुलाने के लिए कई खाने के लिए कई सस्ते ऑफर दे रखे हैं। कपल के साथ आने पर अलग ऑफर है। सिंगल और बच्चों के लिए अलग तरीके से खाने के लिए अनलिमिटेड ऑफर दिए गए हैं। इसके साथ ही ड्रिंक के लिए बियर और वाइन भी उपलब्ध रहेगी। लेकिन इसका चार्ज अलग से लोगों को देना पड़ेगा। इसके अलावा अन्य कई डिस लोगों के लिए मौजूद रहेंगी।


होटल्स में भी किए गए इंतजाम
सिटको के सेक्टर- 10 स्थित होटल माउंट व्यू और शिवालिक व्यू में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां पर भी अनलिमिटेड खाने के साथ पीने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए होटल की और से कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed