फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैन्थर्ज का मुक़ाबला बराबरी पर छूटा

दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैन्थर्ज का मुक़ाबला बराबरी पर छूटा

Fri, 21 Dec 2018 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैन्थर्ज का मुक़ाबला बराबरी पर छूटा
दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैंथर का मुक़ाबला बराबरी पर छूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विवो प्रो कबड्डी में दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैंथर्स का मुकाबला 37.37 की बराबरी पर छूटा। चंद्रन रंजित ने 11 अंक बनाए और पवन कादियान ने 9 अंक जोड़े। जयपुर के लिए दीपक हूड्डा ने 8 और संदीप धूल ने 6 अंक बनाए। मैच के नतीजे से दिल्ली को ज्यादा झटका लगेगा, क्योंकि वो ज्यादा बढ़त बनाए हुए थे। दबंग दिल्ली ने अच्छी शुरुआत की और पहले तीन मिनट में 4.0 की बढ़त हासिल की। जयपुर पिंक पैंथर्स ने 5वें मिनट में अपना खाता खोला। जयपुर की रक्षा पंक्ति ने दो सुपर टैकल कर मैच को 6.6 पर बराबर कर दिया। पहले हाफ में दोनों टीमों में बराबरी की टक्कर रही। जयपुर के लिए सेलवमणि ने एक सुपर रेड भी पूरी करी। हाफ टाइम पे दबंग दिल्ली एक अंक से आगे थे और स्कोर 18.17 उनके पक्ष में रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही पवन कादियान ने सुपर रेड कर दिल्ली को बढ़त दिलाई। लेकिन सेलवमणि ने चार प्वाइंट की रेड कर जयपुर की मैच में वापसी कर दी। ऐसा लग रहा था कि दिल्ली यह मैच जीत जाएगा पर जयपुर ने हार नहीं मानी और डटे रहे। आखिरी पांच मिनट में जयपुर ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैच में वापसी कर बराबरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed